UAE Khabar
No Result
View All Result
  • Home
  • UAE
  • Gold Rate
  • Visa
  • Business
  • Tech
SUBSCRIBE ON YOUTUBE
  • Home
  • UAE
  • Gold Rate
  • Visa
  • Business
  • Tech
No Result
View All Result
UAE Khabar
No Result
View All Result

Home » UAE » बिना अनुमति किसी की फोटो पोस्ट की? यूएई में सीधी जेल और लाखों का जुर्माना

बिना अनुमति किसी की फोटो पोस्ट की? यूएई में सीधी जेल और लाखों का जुर्माना

UAE में किसी भी व्यक्ति की फोटो या वीडियो बिना उसकी अनुमति सोशल मीडिया पर पोस्ट करना एक गंभीर अपराध माना जाता है। यहां सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर कड़े कानून हैं।

Anjali Kumari by Anjali Kumari
February 20, 2026
Reading Time: 1 min read
0
UAE

UAE

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रहते हैं तो आपको पता ही होगा यहा के नियम कितने सख्त हैं। छोटी सी भी गलती आपके लिए काफ़ी भारी पड़ सकती है। इसीलिए पहले से ही एतिहात बरतना ज़रूरी है। UAE में सोशल मीडिया इस्तेमाल करनेके लिए भी कई नियम है, जिसके बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए। बता दें यूएई में किसी भी व्यक्ति की फोटो या वीडियो बिना उसकी अनुमति सोशल मीडिया पर पोस्ट करना एक गंभीर अपराध माना जाता है। यहां सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर कड़े कानून हैं, जो लोगों की निजी जिंदगी (प्राइवेसी) की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं।

Contents
  • क्या कहता है कानून?
  • क्या है सजा?
    • किन-किन पर लागू होता है कानून?
    • ध्यान रखने वाली जरूरी बातें
    • एक्सपैट्स के लिए अतिरिक्त खतरा

RELATED POSTS

Parkin का ‘Spot for Shops’ लॉन्च: Dubai में ऐसे पाएं फ्री पार्किंग

अच्छी खबर: ड्रोन घटना के बाद Dubai Airport से उड़ानें फिर शुरू

ईद से पहले फ्लाइट टिकट महंगे, UAE-GCC में किराया 30% तक बढ़ेगा

यूएई में साइबर अपराध से जुड़े मामलों के लिए Federal Decree-Law No. 34 of 2021 on Combating Rumours and Cybercrimes लागू है। इस कानून के तहत बिना इजाजत किसी की फोटो या वीडियो शेयर करना दंडनीय अपराध है।

क्या कहता है कानून?

कानून के Article 44 के अनुसार:

ADVERTISEMENT
  • किसी व्यक्ति की फोटो या वीडियो बिना उसकी स्पष्ट अनुमति लेना या पोस्ट करना अपराध है। ऐसा करता पाए जाने पर आप पर कार्यवाही की जा सकती है।
  • इंटरनेट, सोशल मीडिया या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से निजी तस्वीरें या वीडियो शेयर करना कानून का उल्लंघन है।
  • फोटो या वीडियो को कॉपी करना, सेव करना, ट्रांसफर करना या पब्लिश करना भी अपराध की श्रेणी में आता है।
  • चाहे कंटेंट सही ही क्यों न हो, अगर उसे किसी को नुकसान पहुंचाने की नीयत से पोस्ट किया गया है तो सख्त कार्रवाई हो सकती है।

क्या है सजा?

  • कम से कम 6 महीने की जेल
  • AED 1,50,000 से AED 5,00,000 तक जुर्माना
  • गंभीर मामलों में जेल और जुर्माना दोनों हो सकते हैं

Also Read: UAE में भीख मांगने वाला निकला लग्जरी कारों का मालिक, पुलिस भी रह गई हैरान

किन-किन पर लागू होता है कानून?

यह नियम यूएई में रहने वाले सभी लोगों पर लागू होते हैं:

  • नागरिक
  • रेजिडेंट (प्रवासी)
  • पर्यटक

Instagram, Facebook, WhatsApp, TikTok, Snapchat जैसे सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह कानून लागू है। यहां तक कि किसी ग्रुप चैट में फोटो या वीडियो शेयर करना भी जोखिम भरा हो सकता है।

ध्यान रखने वाली जरूरी बातें

यूएई की संबंधित अथॉरिटी ने सोशल मीडिया यूजर्स के लिए कुछ अहम सलाह दी है:

  • किसी की फोटो या वीडियो पोस्ट करने से पहले उसकी अनुमति जरूर लें।
  • बिना पूछे किसी को टैग न करें।
  • प्राइवेट चैट, स्क्रीनशॉट या पर्सनल मैसेज शेयर न करें।
  • पब्लिक जगह पर भी फोटो लेते समय सावधानी बरतें।
  • अगर पोस्ट से किसी की बदनामी होती है या अफवाह फैलती है तो अलग से सजा हो सकती है, जिसमें भारी जुर्माना और जेल शामिल है।

एक्सपैट्स के लिए अतिरिक्त खतरा

अगर कोई प्रवासी इस कानून का उल्लंघन करता है, तो उसे जेल और जुर्माने के अलावा डिपोर्ट (देश निकाला) भी किया जा सकता है।

दुबई पुलिस और अन्य एजेंसियां समय-समय पर लोगों को चेतावनी देती हैं कि सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करने से पहले सोचें।

ज़रूरत पड़ने पर क़ानूनी सलाह लें

यूएई में सोशल मीडिया की आजादी है, लेकिन इसके साथ जिम्मेदारी भी जुड़ी है। किसी की निजी जिंदगी का सम्मान करना बेहद जरूरी है। बिना अनुमति फोटो या वीडियो पोस्ट करना भारी कानूनी मुसीबत खड़ी कर सकता है।

इसलिए याद रखें — पहले अनुमति लें, फिर पोस्ट करें। कानून तोड़ने पर लाखों का जुर्माना और जेल दोनों हो सकते हैं।

यदि मामला गंभीर या जटिल हो, तो कानूनी सलाह जरूर लें, क्योंकि कानून समय-समय पर अपडेट होते रहते हैं।

Tags: dubai policeexpats in uaeuaeuae lawUAE NEWS IN HINDIUAE News Todayuae rules
ShareTweetSend
Anjali Kumari

Anjali Kumari

Related Posts

Dubai
UAE

Parkin का ‘Spot for Shops’ लॉन्च: Dubai में ऐसे पाएं फ्री पार्किंग

April 9, 2026
Dubai Airport
UAE

अच्छी खबर: ड्रोन घटना के बाद Dubai Airport से उड़ानें फिर शुरू

March 16, 2026
UAE
UAE

ईद से पहले फ्लाइट टिकट महंगे, UAE-GCC में किराया 30% तक बढ़ेगा

March 16, 2026
UAE
UAE

UAE: अबू धाबी के अल बहिया में वाहन पर मिसाइल गिरने से एक व्यक्ति की मौत

March 16, 2026
Air india
UAE

दुबई जाने वालों के लिए बड़ा अपडेट, Air India की सभी फ्लाइट्स रद्द

March 16, 2026
Dubai
UAE

DXB के पास ड्रोन घटना से फ्यूल टैंक में आग, दुबई में 4 सड़कें बंद

March 16, 2026
Next Post
Exchange rate

प्रवासी घर पैसे भेजने से पहले जान लें, क्या है आज का करेंसी Exchange Rate

UAE Holidays

UAE Holidays: खुशखबरी! ईद 2026 पर मिल सकती है 4 दिन का लंबी छुट्टियाँ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube Whatsapp

Pages

  • About Us
  • Contact Us
  • Correction Policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2026 Lemon Dot Media Pvt Ltd .

No Result
View All Result
  • Home
  • UAE

© 2026 Lemon Dot Media Pvt Ltd .

Join Our WhatsApp Channel