Indigo: मिडिल ईस्ट में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए इंडिगो ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन ने कहा कि उनकी टीमें यात्रियों को सुरक्षित तरीके से उनके गंतव्य तक पहुंचाने और उन्हें अपने परिवार से मिलाने को प्राथमिकता दे रही हैं।
आज इंडिगो क्षेत्र के पांच गंतव्यों के लिए सीमित उड़ानें चला रही है। ये उड़ानें सुरक्षा स्थिति और नियामक मंजूरी के आधार पर संचालित की जा रही हैं।
यात्रियों के लिए सलाह
इंडिगो ने यात्रियों से अपील की है कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति जरूर जांच लें, क्योंकि स्थिति के अनुसार उड़ानों के समय में अचानक बदलाव हो सकता है।
ADVERTISEMENT
एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा और भलाई को ध्यान में रखते हुए ही सभी संचालन संबंधी फैसले लिए जा रहे हैं।








