UAE: यूएई के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 7 मार्च 2026 को देश की एयर डिफेंस सिस्टम ने 15 बैलिस्टिक मिसाइल और 119 ड्रोन को इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया।
कुल 16 बैलिस्टिक मिसाइलों का पता चला था, जिनमें से 15 को मार गिराया गया, जबकि 1 समुद्र में गिर गई।
इसी तरह 121 ड्रोन का पता चला, जिनमें से 119 को नष्ट कर दिया गया और 2 यूएई के अंदर गिर गए।
संघर्ष शुरू होने के बाद का आंकड़ा
ईरान के हमलों की शुरुआत से अब तक यूएई ने कुल 221 बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाया है। इनमें से 205 को मार गिराया गया, 14 समुद्र में गिरीं और 2 जमीन पर गिरीं।
इसके अलावा 1,305 ड्रोन का पता चला, जिनमें से 1,229 को इंटरसेप्ट किया गया, जबकि 76 यूएई के अंदर गिरे।
8 क्रूज मिसाइलों का भी पता लगाया गया और उन्हें नष्ट कर दिया गया।
हताहतों की जानकारी
इन हमलों में अब तक 3 लोगों की मौत हुई है, जिनमें पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश के नागरिक शामिल हैं। इसके अलावा 112 लोग घायल हुए हैं, जिनमें यूएई के निवासी और कई देशों के नागरिक शामिल हैं।
रक्षा मंत्रालय का बयान
रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि यूएई की सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और देश की सुरक्षा, संप्रभुता और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए हर खतरे का जवाब देने के लिए तैयार हैं।












