Dubai: दुबई पुलिस ने लोगों से संवेदनशील जगहों की तस्वीरें शेयर करने से बचने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि सामान्य लगने वाली तस्वीरों का भी गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। इन तस्वीरों को बदलकर या गलत संदर्भ में दिखाकर अफवाहें फैल सकती हैं और संवेदनशील स्थानों व राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो सकता है।
अधिकारियों ने कहा कि जागरूकता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। इसलिए लोगों से अपील की गई है कि संवेदनशील जगहों की फोटो न लें और न ही उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर करें।
पुलिस के मुताबिक, अगर सभी लोग जिम्मेदारी दिखाएं तो मिलकर समाज को और सुरक्षित बनाया जा सकता है।












