UAE Khabar
No Result
View All Result
  • Home
  • UAE
PRICING
SUBSCRIBE
  • Home
  • UAE
No Result
View All Result
UAE Khabar
No Result
View All Result
Home UAE

UAE में वर्क वीजा कैंसल होने के बाद कितने दिन रह सकते हैं? पूरी डिटेल

UAE में MOHRE के रूल्स के तहत जॉब खत्म होने पर एम्प्लॉयर को आपका वर्क परमिट (Labour Card) और रेजिडेंसी वीजा कैंसल करना पड़ता है।

Anjali Kumari by Anjali Kumari
February 17, 2026
Reading Time: 1 min read
0
UAE Visa

UAE Visa

अगर आप UAE में काम कर रहे हैं या आपकी जॉब खत्म होने वाली हो या फिर आपकी जॉब खत्म हो गई है – चाहे कंपनी ने निकाला हो या आपने रिजाइन किया हो ऐसे में मन में सबसे बड़ा सवाल ये आता है की UAE Visa कैंसल होने के बाद कितने दिन देश में रह सकते हैं? तो ऐसे में आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। इस आर्टिकल में आज हम इसी बारे में बतायेंगे। बता दें इन मामलों में यूएई के नियम काफ़ी क्लियर हैं, लेकिन इन्हें अच्छे से समझना जरूरी है ताकि ओवरस्टे का भारी जुर्माना न लगे।

RELATED POSTS

Gold Price Today: सोना खरीदने वालों के लिए ज़रूरी खबर, जानें क्या है आज का UAE और इंडिया गोल्ड रेट

Dubai में ड्रग्स तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 5 दोषियों को आजीवन कारावास

Dubai: दुबई में सरकारी कर्मचारियों के लिए छुट्टियों का तोहफा, जानें कब से कब तक रहेगी छुट्टी

UAE में कंपनी की जिम्मेदारी

बता दें UAE में MOHRE के रूल्स के तहत जॉब खत्म होने पर एम्प्लॉयर को आपका वर्क परमिट (Labour Card) और रेजिडेंसी वीजा कैंसल करना पड़ता है। इसके साथ ही कंपनी को एप्लीकेशन सबमिट करनी पड़ती है, सारे डॉक्यूमेंट्स कंप्लीट करने होते हैं, अगर आपका किसी प्रकार का कोई डिले फाइन हो तो पे करना पड़ता है, और सबसे जरूरी – आपके सारे ड्यूज, एंड-ऑफ-सर्विस बेनिफिट्स, सैलरी, छुट्टियों का पैसा क्लियर करना होता है। ये सब होने के बाद ही वीजा कैंसलेशन पूरा होता है।

ग्रेस पीरियड क्या होता है?

UAE वीजा कैंसल होने के बाद आपको ग्रेस पीरियड मिलता है, जिसमें आप लीगली UAE में रह सकते हैं। ये पीरियड वीजा कैंसलेशन के डॉक्यूमेंट में ही लिखा होता है।

ग्रेस पीरियड कितने दिन का होता है?

अब आपके मन में ये सवाल आ रहा होगा की ग्रेस पीरियड कितने दिनों का होता है तो बता दें ये आपकी वीजा कैटेगरी पर डिपेंड करता है। ज्यादातर मामलों में:

  • कुछ कर्मचारियों को 30 दिन का ग्रेस पीरियड मिलता है।
  • कई नॉर्मल रेजिडेंसी वीजा होल्डर्स को 60 दिन तक।
  • कुछ स्किल्ड प्रोफेशनल्स या स्पेशल कैटेगरी में 90 दिन तक।
  • गोल्डन वीजा, ग्रीन वीजा, हाई-लेवल इन्वेस्टर्स या रिटायर्ड वीजा वाले को 180 दिन (6 महीने) तक भी मिल सकता है।

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, ICP फ्लेक्सिबल ग्रेस पीरियड देता है – 30 दिन से लेकर 6 महीने तक, कैटेगरी के हिसाब से। फ्री जोन और मेनलैंड में थोड़ा फर्क हो सकता है, लेकिन एग्जैक्ट डिटेल कैंसलेशन पेपर में चेक कर लें या ICP पोर्टल पर देखें।
आमतौर पर ग्रेस पीरियड 30 से 60 दिन होता है, लेकिन कुछ स्किल्ड या स्पेशल कैटेगरी में यह 90 से 180 दिन तक भी हो सकता है। सटीक दिन कैंसलेशन पेपर में लिखा होता है।

ग्रेस पीरियड में क्या कर सकते हैं?

इस दौरान आपके पास कई ऑप्शन होते हैं:

  • बिना देश छोड़ें आप नई जॉब ढूँढ सकते है। अगर नया एम्प्लॉयर मिल गया तो वो आपका नया वर्क परमिट अप्लाई कर सकते हैं और रेजिडेंसी स्टेटस चेंज करवा सकते हैं।
  • नया वर्क परमिट अप्रूव होने के बाद नया रेजिडेंसी वीजा अप्लाई करें या विजिट/टूरिस्ट वीजा में कन्वर्ट कर सकते हैं (अगर अलाउ हो)।
  • अगर नई जॉब नहीं मिली तो इस पीरियड में प्लान करके देश छोड़ दें या स्टेटस चेंज करा लें.

UAE में ओवरस्टे करने पर फाइन

लेकिन ध्यान रखें – ग्रेस पीरियड खत्म होने के बाद अगर रुक गए तो आप पर ओवरस्टे फाइन लगेगा। ज्यादातर केस में ये AED 50 प्रति दिन होता है। ये फाइन काफी सख्ती से लागू होता है और एग्जिट या नया वीजा लेते समय क्लियर करना पड़ता है।

वीजा कैंसल होते ही ऐप या पोर्टल पर चेक कर लें कि “allowed days to stay” कितने बाकी हैं। जरूरत हो तो ऑफिशियल चैनल या लीगल एडवाइजर से कन्फर्म जरूर कर लें, क्योंकि रूल्स समय-समय पर अपडेट होते रहते हैं।

 

Tags: after visa cancellation in uae new rulesuaeuae expat newsUAE NEWS IN HINDIUAE VISAUAE Work Visauae work visa cancellation grace period
ShareTweetPin
Anjali Kumari

Anjali Kumari

Related Posts

Gold Price Today
UAE

Gold Price Today: सोना खरीदने वालों के लिए ज़रूरी खबर, जानें क्या है आज का UAE और इंडिया गोल्ड रेट

September 6, 2025
UAE
UAE

Dubai में ड्रग्स तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 5 दोषियों को आजीवन कारावास

September 6, 2025
Dubai
UAE

Dubai: दुबई में सरकारी कर्मचारियों के लिए छुट्टियों का तोहफा, जानें कब से कब तक रहेगी छुट्टी

August 28, 2025
UAE
UAE

UAE: प्रवासियों की बल्ले-बल्ले, आज का यूएई-इंडिया एक्सचेंज रेट दे रहा है मोटा फायदा

August 27, 2025
UAE
UAE

UAE में सोशल मीडिया के नए नियम: गलत कंटेंट डाला तो खानी पड़ेगी जेल!

August 26, 2025
UAE
UAE

UAE में कामगारों की बल्ले-बल्ले, प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों को मिलेगा लंबा वीकेंड

August 26, 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

UAE VPN

UAE VPN: यूएई में VPN से ऐसा करते ही लगेगा Dh 20 लाख का जुर्माना

August 11, 2025
UAE

10,000 रुपये का एक्सचेंज रेट: UAE में कितना मिलेगा?

August 14, 2025
UAE Currency Exchange

1 दिरहम में कितना रुपया? UAE से भारत, नेपाल और पाकिस्तान के लिए आज का लाइव एक्सचेंज रेट

August 17, 2025

Popular Stories

  • UAE

    UAE: इतना तगड़ा एक्सचेंज रेट, आज भेजा तो हजारों का फायदा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • UAE: प्रवासियों की बल्ले-बल्ले, आज का यूएई-इंडिया एक्सचेंज रेट दे रहा है मोटा फायदा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • UAE में वर्क वीजा कैंसल होने के बाद कितने दिन रह सकते हैं? पूरी डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Gold Price Today: सोना खरीदने वालों के लिए ज़रूरी खबर, जानें क्या है आज का UAE और इंडिया गोल्ड रेट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • UAE में कामगारों की बल्ले-बल्ले, प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों को मिलेगा लंबा वीकेंड

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
UAE Khabar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Visit our landing page to see all features & demos.

LEARN MORE »

Pages

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2026 Lemon Dot Media Pvt Ltd .

No Result
View All Result
  • Home
  • UAE

© 2026 Lemon Dot Media Pvt Ltd .