UAE में रहते हैं तो आपको पता ही होगा की यूएई में भीख मांगना ग़ैर क़ानूनी है। अगर कोई यहाँ भीख माँगते पकड़ा जाता है तो उसकी खैर नहीं है।
रमजान 2026 के पहले ही हफ्ते में Dubai Police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 26 लोगों को भीख मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए सभी लोग अलग-अलग देशों के नागरिक बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दूसरों लोगों को भी ना करने की चेतावनी दी है। ऐसा करता पाए जाने पर उनके ख़िलाफ़ कड़ा से कड़ा एक्शन लिया जाएगा।
यह कार्रवाई पुलिस की वार्षिक “भीख रोकथाम” अभियान के तहत की गई, जिसका उद्देश्य समाज को भीख मांगने जैसी अवैध गतिविधियों से मुक्त रखना है। इस अभियान का नारा है – “जागरूक समाज, भीख से मुक्त”।
Also Read: UAE में अब्सकॉन्डिंग केस में फँसी भारतीय महिला, दो दिन में घर वापसी, जानें पूरा मामला
लोगों के मासूमियत का उठाते है फायदा
इस मुहिम में जनरल डिपार्टमेंट ऑफ क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन, विभिन्न पुलिस स्टेशन और अन्य साझेदार विभाग मिलकर काम कर रहे हैं, जिनमें General Directorate of Residency and Foreigners Affairs – Dubai और Islamic Affairs and Charitable Activities Department शामिल हैं।
क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रमजान के महीने में लोग अधिक दान और लोगों की मदद करते है, जिसका फ़ायदा ऐसे लोग उठाते है और भोले भाले लोगों को वेबकूफ बनाते है। हर साल ऐसे लोग नए-नए तरीके से भीख माँगते है।
ऐसे लोग बच्चों, बीमार व्यक्तियों या दिव्यांग लोगों का सहारा लेकर सहानुभूति बटोरते हैं और अवैध रूप से धन इकट्ठा करते हैं। पुलिस हर साल भीख मांगने के नए-नए तरीकों पर नजर रखती है और संगठित गिरोहों पर सख्ती से कार्रवाई करती है।
भीख मांगना है अपराध
यूएई में भीख मांगना कानूनन अपराध है। दोषी पाए जाने पर जुर्माना, जेल या देश से निर्वासन (डिपोर्टेशन) तक की सजा हो सकती है। ऑनलाइन माध्यम से भीख मांगना भी गैरकानूनी है।
पुलिस की अपील
दुबई पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे दान केवल मान्यता प्राप्त चैरिटी और ह्यूमैनिटेरियन संस्थाओं के माध्यम से ही दें, ताकि मदद सही जरूरतमंदों तक पहुंचे। सीधे सड़कों पर भीख देने से संगठित गिरोहों को बढ़ावा मिलता है।
शिकायत कैसे करें?
अगर आपको कहीं भीख मांगते हुए कोई व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत रिपोर्ट करें:
- दुबई पुलिस के टोल-फ्री नंबर 901 पर कॉल करें।
- दुबई पुलिस स्मार्ट ऐप में “Police Eye” सेवा का उपयोग करें।
- ऑनलाइन भीख मांगने की शिकायत e-Crime प्लेटफॉर्म पर दर्ज करें।
पुलिस का कहना है कि भीख रोकना सिर्फ कानून का मामला नहीं, बल्कि समाज की साझा जिम्मेदारी है। मिलकर ही हम एक सुरक्षित, स्वच्छ और जागरूक समाज का निर्माण कर सकते हैं।










