UAE Khabar
No Result
View All Result
  • Home
  • UAE
  • Gold Rate
  • Visa
  • Business
  • Tech
SUBSCRIBE ON YOUTUBE
  • Home
  • UAE
  • Gold Rate
  • Visa
  • Business
  • Tech
No Result
View All Result
UAE Khabar
No Result
View All Result

Home » UAE » यूएई में काम करने वाले ध्यान दें! तुरंत जान ले Passport से जुड़ा ये जरूरी नियम

यूएई में काम करने वाले ध्यान दें! तुरंत जान ले Passport से जुड़ा ये जरूरी नियम

UAE लेबर लॉ के अनुसार कर्मचारी का Passport रोकना गैरकानूनी है। जानें कानून क्या कहता है और अगर कंपनी पासपोर्ट रखे तो कहां करें शिकायत।

Anjali Kumari by Anjali Kumari
February 24, 2026
Reading Time: 1 min read
0
Passport

Passport

UAE में काम करते या करने वाले हैं तो आपको यूएई के नियमों की जानकारी होनी चाहिए। ताकि भविष्य में आप किसी तरह की कोई मुसीबत में ना फँसे। कई ऐसे मामले देखने को मिलते है की कंपनी ने कर्मचारी का Passport रख लिया है और उसे वापस नहीं दे रहा है जिसके कारण वह वापस अपने घर भी नहीं जा रहा। ऐसे में कई कर्मचारियों के मन में यह सवाल आता है कि क्या कंपनी उनका पासपोर्ट अपने पास रख सकती है? तो बता दें इसका सीधा और साफ जवाब है — नहीं।

RELATED POSTS

Parkin का ‘Spot for Shops’ लॉन्च: Dubai में ऐसे पाएं फ्री पार्किंग

अच्छी खबर: ड्रोन घटना के बाद Dubai Airport से उड़ानें फिर शुरू

ईद से पहले फ्लाइट टिकट महंगे, UAE-GCC में किराया 30% तक बढ़ेगा

किसी भी कंपनी के लिए कर्मचारी का पासपोर्ट अपने पास रखना गैरकानूनी (Illegal) है। पासपोर्ट आपका निजी और सरकारी दस्तावेज़ है, यह कंपनी की संपत्ति नहीं है। इस पर आपका हक है कंपनी का नहीं।

कानून क्या कहता है?

UAE का नया श्रम कानून Federal Decree-Law No. 33 of 2021 साफ कहता है कि नियोक्ता (Employer) कर्मचारी के आधिकारिक दस्तावेज़ अपने पास नहीं रख सकता।

ADVERTISEMENT

इस कानून के अनुसार, कंपनी पासपोर्ट, Emirates ID, लेबर कार्ड या अन्य जरूरी दस्तावेज रोक नहीं सकती। साथ ही नौकरी खत्म होने पर कर्मचारी को देश छोड़ने के लिए मजबूर भी नहीं किया जा सकता। पहले पुराना कानून (1980 वाला) लागू था, लेकिन अब नया कानून ज्यादा सख्त है।

कंपनी पासपोर्ट क्यों नहीं रख सकती?

कुछ कंपनियां यह कहती हैं कि वे “सुरक्षा के लिए” या “वीजा प्रोसेस” के लिए पासपोर्ट रख रही हैं। लेकिन यह सही नहीं है। आजकल ज्यादातर वीजा प्रक्रिया ऑनलाइन होती है। कंपनी को सिर्फ स्कैन या बायोमेट्रिक के लिए पासपोर्ट थोड़ी देर के लिए चाहिए होता है — स्थायी रूप से रखने का कोई अधिकार नहीं है।

इसके अलावा, Ministry of Interior के पुराने सर्कुलर में भी साफ मना किया गया है कि कंपनी कर्मचारी का पासपोर्ट नहीं रख सकती।

नियम तोड़ने पर क्या सजा हो सकती है?

अगर कोई कंपनी कर्मचारी का पासपोर्ट जबरन रखती है, तो उस पर सख्त कार्रवाई हो सकती है:

  • भारी जुर्माना (हजारों दिरहम तक)
  • कानूनी केस
  • लाइसेंस पर असर

शिकायत मिलने पर Ministry of Human Resources and Emiratisation (MOHRE) जांच करती है और जरूरत पड़ने पर कंपनी को पासपोर्ट तुरंत लौटाने का आदेश देती है।

अगर कंपनी आपका पासपोर्ट रख रही है तो क्या करें?

अगर आपकी कंपनी आपका पासपोर्ट अपने पास रख रही है तो ऐसे में सबसे पहले कंपनी से शांति से और लिखित में पासपोर्ट वापस मांगें। उन्हें कानून का हवाला दें।

अगर फिर भी पासपोर्ट वापस नहीं मिलता, तो आप MOHRE में शिकायत कर सकते हैं:

  • हेल्पलाइन: 800 60
  • MOHRE मोबाइल ऐप
  • आधिकारिक वेबसाइट

अगर आपको ट्रैवल, फैमिली इमरजेंसी या मेडिकल कारण से पासपोर्ट चाहिए, तो कंपनी तुरंत लौटाने के लिए बाध्य है। मना करने पर तुरंत शिकायत करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (Q&A)

Q1: कंपनी पासपोर्ट नहीं लौटा रही तो क्या करें?

पहले लिखित में मांग करें। अगर फिर भी नहीं देती, तो MOHRE में शिकायत करें (हेल्पलाइन: 800 60)। शिकायत मुफ्त होती है।

Q2: क्या पासपोर्ट रोकने पर कंपनी को सजा हो सकती है?

हाँ। कंपनी पर जुर्माना, कानूनी कार्रवाई या लाइसेंस संबंधी कार्रवाई हो सकती है।

Q3: क्या यह नियम सभी कर्मचारियों पर लागू होता है?

हाँ। यह नियम UAE के सभी प्राइवेट सेक्टर कर्मचारियों पर लागू होता है — चाहे वे मजदूर हों, ऑफिस स्टाफ हों या मैनेजर।

 

Tags: Labour Law 2026uaeUAE Employee RightsUAE Labour Lawuae lawsUAE News HindiUAE Passport RuleUAE Work Visa
ShareTweetSend
Anjali Kumari

Anjali Kumari

Related Posts

Dubai
UAE

Parkin का ‘Spot for Shops’ लॉन्च: Dubai में ऐसे पाएं फ्री पार्किंग

April 9, 2026
Dubai Airport
UAE

अच्छी खबर: ड्रोन घटना के बाद Dubai Airport से उड़ानें फिर शुरू

March 16, 2026
UAE
UAE

ईद से पहले फ्लाइट टिकट महंगे, UAE-GCC में किराया 30% तक बढ़ेगा

March 16, 2026
UAE
UAE

UAE: अबू धाबी के अल बहिया में वाहन पर मिसाइल गिरने से एक व्यक्ति की मौत

March 16, 2026
Air india
UAE

दुबई जाने वालों के लिए बड़ा अपडेट, Air India की सभी फ्लाइट्स रद्द

March 16, 2026
Dubai
UAE

DXB के पास ड्रोन घटना से फ्यूल टैंक में आग, दुबई में 4 सड़कें बंद

March 16, 2026
Next Post
UAE

UAE में 26 लोगों को किया गया गिरफ्तार, रमजान में किया ऐसा काम अब खैर नहीं

UAE

UAE सरकार का बड़ा एक्शन: 12 अवैध घरेलू नौकर एजेंसियां बंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

Dubai Gold Buying Tips

Dubai Gold Buying Tips: दुबई से सस्ते में सोना लाना चाहते हैं? तो पहले पढ़ लें ये 6 सावधानियाँ, वरना

August 16, 2025
Etihad

अबू धाबी से कुछ फ्लाइट्स चालू, Etihad का बड़ा अपडेट

March 2, 2026
dubai gold rate today

Dubai Gold Rate Today: जानिए आज 11 अगस्त का ताजा दुबई और भारत का सोने का रेट, मिलेगा जबरदस्त फायदा

August 11, 2025

Popular Stories

  • UAE VPN

    UAE में इन कामों के लिए करते हैं VPN का इस्तेमाल, तो इतने मिलियन का लगेगा जुर्माना

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर! Sharjah में 95 लोगों को किया गया गिरफ्तार, जानें वजह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • UAE में प्रवासी इस 9 ऐप से करें फ्री में Video Call या Audio Call

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • UAE–India यात्रा पर नया अपडेट, भारतीय दूतावास ने जारी की नई ट्रैवल एडवाइजरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • UAE में e& का बड़ा तोहफा! अब मिलेगा 25GB डेटा और 60 मिनट कॉल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
UAE Khabar

UAE Khabar is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from the UAE.

Jobs, visa rules, traffic alerts, business news, and community updates all in one place, clear and direct.

Pages

  • About Us
  • Contact Us
  • Correction Policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2026 Lemon Dot Media Pvt Ltd .

No Result
View All Result
  • Home
  • UAE

© 2026 Lemon Dot Media Pvt Ltd .

Join Our WhatsApp Channel