UAE Khabar
No Result
View All Result
  • Home
  • UAE
  • Gold Rate
  • Visa
  • Business
  • Tech
SUBSCRIBE ON YOUTUBE
  • Home
  • UAE
  • Gold Rate
  • Visa
  • Business
  • Tech
No Result
View All Result
UAE Khabar
No Result
View All Result

Home » UAE » UAE जाने वालों के लिए अलर्ट, एयरपोर्ट से भेजा जा सकता है वापस, जानें क्यों?

UAE जाने वालों के लिए अलर्ट, एयरपोर्ट से भेजा जा सकता है वापस, जानें क्यों?

UAE में नौकरी शुरू करने से पहले देखें Passport! 6 महीने की वैधता अब अनिवार्य

Anjali Kumari by Anjali Kumari
February 28, 2026
Reading Time: 1 min read
0
UAE

UAE

अगर आप संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में नौकरी करने जा रहे हैं—चाहे वह दुबई, अबू धाबी, शारजाह या किसी अन्य अमीरात में हो—तो सबसे पहले अपने पासपोर्ट की एक्सपायरी डेट चेक करें। अब आप सोच रहें होंगे ऐसा क्यों? तो बता दें यहाँ लागू नियमों के अनुसार, यूएई में काम करने के लिए पासपोर्ट की कम से कम 6 महीने की वैधता अनिवार्य है। जॉब ऑफर मिलने के बाद अगर पासपोर्ट की वैधता कम निकली, तो पूरी प्रक्रिया अटक सकती है।

RELATED POSTS

क्षेत्रीय तनाव के बीच भारत के विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, दुबई निकासी की खबर फर्जी

अलर्ट! UAE ने नागरिकों को किया सावधान, इससे रहें बचकर वरना…

UAE ने स्कूल परीक्षाएं रद्द होने की खबरों को बताया झूठा, अफवाहों से रहें दूर

यूएई सरकार की आधिकारिक वेबसाइट UAE Government Portal (u.ae) के अनुसार, काम के उद्देश्य से आने वाले सभी विदेशी नागरिकों के पास कम से कम छह महीने की वैधता वाला पासपोर्ट होना जरूरी है। यह नियम वर्क वीजा, एंट्री परमिट और रेजिडेंस वीजा—सभी पर लागू होता है।

Also Read: कामगार ज़रूर जानें! UAE में ओवरटाइम का कितना मिलता है पैसा? जानें पूरा नियम

ADVERTISEMENT

यात्रा और वीजा प्रक्रिया में कहां-कहां होता है चेक?

पासपोर्ट की वैधता कई चरणों में चेक की जाती है। खासकर:

  • जॉब ऑफर जारी होने से पहले
  • वर्क वीजा अप्लाई करते समय
  • एयरपोर्ट पर चेक-इन के दौरान
  • रेजिडेंस वीजा स्टैम्पिंग या रिन्यूअल के समय

एयरलाइंस जैसे Emirates, Etihad Airways और Air India भी बोर्डिंग से पहले पासपोर्ट की वैधता की सख्ती से जांच करती हैं। यदि छह महीने से कम वैधता पाई गई, तो यात्रा से रोका जा सकता है।

वैधता कम होने पर क्या हो सकता है?

अगर पासपोर्ट में छह महीने से कम समय बचा है, तो इन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है:

  • वीजा आवेदन रिजेक्ट हो सकता है
  • एयरपोर्ट पर बोर्डिंग से मना किया जा सकता है
  • जॉब ऑफर रद्द हो सकता है
  • टिकट और वीजा फीस का नुकसान हो सकता है

इसलिए जोखिम लेने के बजाय पहले ही रिन्यू कराना बेहतर है।

पासपोर्ट रिन्यू कैसे करें?

भारत में पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए आप Passport Seva Kendra या आधिकारिक वेबसाइट Passport Seva Portal के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। सामान्य परिस्थितियों में नया पासपोर्ट 7 से 15 दिनों के भीतर जारी हो जाता है। नया पासपोर्ट मिलने के बाद उसका विवरण अपने नियोक्ता को तुरंत देना जरूरी है।

यदि आप पहले से यूएई में हैं, तो भारतीय नागरिक Consulate General of India, Dubai या Embassy of India, Abu Dhabi के माध्यम से भी पासपोर्ट रिन्यू कर सकते हैं।

Q&A – आपके जरूरी सवालों के जवाब

Q1: क्या विजिट वीजा पर भी 6 महीने की वैधता जरूरी है?

हाँ, अधिकतर मामलों में विजिट या टूरिस्ट वीजा के लिए भी 6 महीने की वैधता जरूरी होती है।

Q2: अगर 5 महीने 20 दिन बाकी हों तो क्या एंट्री मिल सकती है?

रिस्क न लें। एयरलाइन या इमिग्रेशन अधिकारी बोर्डिंग रोक सकते हैं।

Q3: क्या यूएई के अंदर रहते हुए पासपोर्ट रिन्यू कर सकते हैं?

हाँ, भारतीय नागरिक Consulate General of India, Dubai या Embassy of India, Abu Dhabi के माध्यम से रिन्यू कर सकते हैं।

Q4: अगर पासपोर्ट रिन्यू हो जाए तो क्या वीजा फिर से बनवाना पड़ेगा?

नहीं, पुराना और नया दोनों पासपोर्ट साथ रखें। वीजा वैध रहता है, लेकिन जानकारी अपडेट करानी होती है।

Q5: क्या एम्प्लॉयर पासपोर्ट अपने पास रख सकता है?

यूएई लेबर नियमों के अनुसार, बिना कर्मचारी की अनुमति पासपोर्ट रखना गलत है।

Tags: 6 Months Passport ValidityDubai Job UpdatePassportuaeUAE Entry Rules 2026UAE Job Rulesuae jobsUAE Passport Ruleuae travel alertUAE Work Visa
ShareTweetSend
Anjali Kumari

Anjali Kumari

Related Posts

क्षेत्रीय तनाव के बीच भारत के विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, दुबई निकासी की खबर फर्जी
UAE

क्षेत्रीय तनाव के बीच भारत के विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, दुबई निकासी की खबर फर्जी

March 1, 2026
UAE Alert
UAE

अलर्ट! UAE ने नागरिकों को किया सावधान, इससे रहें बचकर वरना…

March 1, 2026
UAE
UAE

UAE ने स्कूल परीक्षाएं रद्द होने की खबरों को बताया झूठा, अफवाहों से रहें दूर

March 1, 2026
Emirates
UAE

Emirates का बड़ा फैसला, दुबई उड़ानें 2 मार्च तक बंद

March 1, 2026
Etihad Towers
UAE

Breaking: अबू धाबी में Etihad Towers पर ड्रोन मलबा गिरा, महिला और बच्चा घायल

March 1, 2026
UAE Fire
UAE

UAE Fire: शारजाह इंडस्ट्रियल एरिया में लगी आग, कोई घायल नहीं

March 1, 2026
Next Post
Pakistan-Afghanistan war: अफगानिस्तान में पाकिस्तानी लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट को बनाया बंदी

Pakistan-Afghanistan war: अफगानिस्तान में पाकिस्तानी लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट को बनाया बंदी

मिडिल ईस्ट में छिड़ा महायुद्ध, इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला; देशभर में आपातकाल

मिडिल ईस्ट में छिड़ा महायुद्ध, इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला; देशभर में आपातकाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

Flight Freedom Sale

UAE-India Flight Freedom Sale: सिर्फ़ Dh53 में बुक करें फ्लाइट टिकट, अभी नहीं तो कभी नहीं वाला मौक़ा

August 10, 2025
UAE Visa

UAE में वर्क वीजा कैंसल होने के बाद कितने दिन रह सकते हैं? पूरी डिटेल

February 17, 2026
UAE Currency Exchange

1 दिरहम में कितना रुपया? UAE से भारत, नेपाल और पाकिस्तान के लिए आज का लाइव एक्सचेंज रेट

August 17, 2025

Popular Stories

  • UAE VPN

    UAE में इन कामों के लिए करते हैं VPN का इस्तेमाल, तो इतने मिलियन का लगेगा जुर्माना

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • UAE में प्रवासी इस 9 ऐप से करें फ्री में Video Call या Audio Call

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • UAE में हाई अलर्ट: भारतीय दूतावास की एडवाइजरी जारी, कहा मत निकले…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Big Breaking: यूएई पर ईरान ने मिसाइल से किया हमला, एक सिवियलन की मौत….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • UAE में हाई अलर्ट: संदिग्ध मलबा दिखे तो न छुएं, न फोटो लें; एडवाइजरी जारी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
UAE Khabar

UAE Khabar is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from the UAE.

Jobs, visa rules, traffic alerts, business news, and community updates all in one place, clear and direct.

Pages

  • About Us
  • Contact Us
  • Correction Policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2026 Lemon Dot Media Pvt Ltd .

No Result
View All Result
  • Home
  • UAE

© 2026 Lemon Dot Media Pvt Ltd .

Join Our WhatsApp Channel