UAE: यूएई की नेशनल इमरजेंसी, क्राइसिस एंड डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NCEMA) ने लोगों से अपील की है कि किसी भी गिरे हुए मलबे से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और अगर ऐसा कुछ दिखे तो तुरंत अधिकारियों को सूचना दें।
सोशल मीडिया पर जारी सुरक्षा सलाह में कहा गया है कि हवाई इंटरसेप्शन ऑपरेशन के बाद गिरे किसी भी वस्तु के पास न जाएं, उसे छुएं या उसकी फोटो न लें। ऐसे मामलों को संभालने की जिम्मेदारी विशेष टीमों की होती है।
अथॉरिटी ने कहा कि कुछ चीजें देखने में सामान्य लग सकती हैं, लेकिन उनसे छेड़छाड़ करना खतरनाक हो सकता है। अगर कहीं मलबा दिखाई दे तो तुरंत 999 पर कॉल करके इसकी जानकारी दें।










