UAE: सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात की हवाई रक्षा प्रणाली ने ईरान से दागी गई कई मिसाइलों और ड्रोन को रोक दिया। अधिकारियों के अनुसार, यूएई की एयर डिफेंस ने 15 बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाया। इनमें से 12 मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया गया, जबकि 3 मिसाइलें समुद्र में गिर गईं।
इसी दौरान 18 ड्रोन का भी पता लगाया गया। इनमें से 17 ड्रोन को रोक दिया गया, जबकि एक ड्रोन यूएई की सीमा के अंदर उतर गया।
अब तक के आंकड़े
ईरान की आक्रामकता शुरू होने के बाद से अब तक यूएई की रक्षा प्रणाली ने
- 253 में से 233 बैलिस्टिक मिसाइलें,
- 1440 में से 1359 ड्रोन,
- और 8 क्रूज मिसाइलें नष्ट की हैं।
कुछ मिसाइलें जमीन पर भी गिरीं
अधिकारियों के मुताबिक कुछ मिसाइलें यूएई की जमीन पर गिरीं, जिससे अलग-अलग देशों के 4 लोगों की मौत हुई और 117 लोग मामूली रूप से घायल हुए।
यूएई के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि देश की संप्रभुता, सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सेना पूरी तरह सतर्क है और सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।










