UAE-India Travel Update: अबू धाबी में भारतीय दूतावास ने यूएई और भारत के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए नई सलाह जारी की है। यूएई सिविल एविएशन अथॉरिटी के निर्देश के बाद कई एयरलाइनों ने अपनी उड़ानों की संख्या कम कर दी है। यात्रियों से कहा गया है कि यात्रा से पहले अपनी एयरलाइन से फ्लाइट की स्थिति जरूर जांच लें। अबू धाबी, दुबई, रस अल खैमा, शारजाह और फुजैरा से भारत के लिए सीमित उड़ानें ही संचालित होंगी।
Air India और Air India Express अपडेट:
- 15 मार्च को कई उड़ानें कम या रद्द की गई हैं।
- अबू धाबी, रस अल खैमा और शारजाह से Air India Express की सभी उड़ानें रद्द।
- दिल्ली–दुबई रूट पर सिर्फ एक राउंड ट्रिप चलेगी, वह भी उपलब्ध स्लॉट और हालात पर निर्भर होगी।
- रद्द उड़ानों के यात्रियों को फ्री रीबुकिंग या पूरा रिफंड दिया जाएगा।
- एयरलाइंस ने कहा कि यात्रियों को सुरक्षित घर पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।
SpiceJet अपडेट:
- पश्चिम एशिया की स्थिति को देखते हुए 15–16 मार्च को 7 विशेष उड़ानें चलाई जाएंगी।
- 15 मार्च: फुजैरा से 3 उड़ानें (2 दिल्ली, 1 मुंबई) और दुबई से पुणे के लिए 1 विशेष उड़ान।
- 16 मार्च: फुजैरा से 4 उड़ानें और दुबई से भारत के लिए 1 अतिरिक्त उड़ान।
रद्द हुई उड़ानों के यात्री रीबुकिंग या पूरा रिफंड ले सकते हैं। सभी उड़ानें एयरपोर्ट स्लॉट और मौजूदा हालात पर निर्भर रहेंगी। ✈️










