UAE Khabar
No Result
View All Result
  • Home
  • UAE
  • Gold Rate
  • Visa
  • Business
  • Tech
SUBSCRIBE ON YOUTUBE
  • Home
  • UAE
  • Gold Rate
  • Visa
  • Business
  • Tech
No Result
View All Result
UAE Khabar
No Result
View All Result

Home » UAE » UAE Holidays: खुशखबरी! ईद 2026 पर मिल सकती है 4 दिन का लंबी छुट्टियाँ

UAE Holidays: खुशखबरी! ईद 2026 पर मिल सकती है 4 दिन का लंबी छुट्टियाँ

UAE Holidays: UAE के आधिकारिक पब्लिक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, ईद अल-फितर शाव्वाल महीने के पहले तीन दिनों में मनाई जाती है। अगर सब कुछ सामान्य रहा, तो इस साल छुट्टियां शुक्रवार 20 मार्च से रविवार 22 मार्च 2026 तक रहेंगी।

Anjali Kumari by Anjali Kumari
February 20, 2026
Reading Time: 1 min read
0
UAE Holidays

UAE Holidays

UAE Holidays: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रमजान का पाक महीना 18 फरवरी 2026 से शुरू हो चुका है। देश भर में इसकी रौनक देखी जा रही है।  अब सभी लोग ईद अल-फितर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी ईद की छुट्टियों को लेकर उत्साह बढ़ गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 2026 में ईद अल-फितर पर लोगों को तीन या चार दिन की छुट्टी मिल सकती है।

RELATED POSTS

अच्छी खबर: ड्रोन घटना के बाद Dubai Airport से उड़ानें फिर शुरू

ईद से पहले फ्लाइट टिकट महंगे, UAE-GCC में किराया 30% तक बढ़ेगा

UAE: अबू धाबी के अल बहिया में वाहन पर मिसाइल गिरने से एक व्यक्ति की मौत

आधिकारिक छुट्टियों की तारीखें

UAE के आधिकारिक पब्लिक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, ईद अल-फितर शाव्वाल महीने के पहले तीन दिनों में मनाई जाती है। अगर सब कुछ सामान्य रहा, तो इस साल छुट्टियां शुक्रवार 20 मार्च से रविवार 22 मार्च 2026 तक रहेंगी। यानी लोगों को लगातार तीन दिन की सरकारी छुट्टी मिलेगी। खास बात यह है कि ये छुट्टियां किसी दूसरे दिन में बदली या शिफ्ट नहीं की जा सकतीं। बता दें ये छुट्टियाँ पूरी तरह से पेड होती है। यानी इन छुट्टियों में आपकी सैलरी नहीं कटेगी।

चांद दिखने पर निर्भर करेगी छुट्टी

बता दें ईद की छुट्टी चार दिन की भी हो सकती है। यह पूरी तरह चांद दिखने पर निर्भर करेगा। रमजान के 29वें दिन यानी 18 मार्च को आधिकारिक चांद देखने वाली कमेटी आसमान में चांद देखेगी।

ADVERTISEMENT
  • अगर 18 मार्च की शाम को शाव्वाल का चांद दिख जाता है, तो रमजान 29 दिनों का होगा और ईद 19 मार्च (गुरुवार) से शुरू हो जाएगी। ऐसे में छुट्टियां 19 मार्च से 22 मार्च तक चलेंगी — यानी चार दिन का लंबी ब्रेक मिलेगा।
  • अगर चांद नजर नहीं आता, तो रमजान 30 दिन का होगा और ईद 20 मार्च (शुक्रवार) से शुरू होगी। इस स्थिति में 20 से 22 मार्च तक तीन दिन की छुट्टी मिलेगी।

Also Read: UAE से पैसे भेजने वालों के लिए बड़ी खबर, जानें क्या है आज का करेंसी एक्सचेंज रेट

ईद का धार्मिक और सामाजिक महत्व

ईद अल-फितर मुसलमानों के लिए बेहद खास त्योहार है। यह रमजान के एक महीने के रोजों के बाद खुशी और शुक्रिया अदा करने का दिन होता है। इस दिन लोग सुबह ईद की नमाज पढ़ते हैं, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद देते हैं और जरूरतमंदों को दान (जकात-उल-फितर) देते हैं। घरों में खास पकवान बनाए जाते हैं और परिवार व दोस्तों के साथ खुशियां मनाई जाती हैं।

लंबी छुट्टी की प्लानिंग

इस बार ईद की छुट्टी वीकेंड के साथ जुड़ रही है, इसलिए कई लोग ट्रैवल या फैमिली गेट-टुगेदर की योजना बना रहे हैं। कुछ लोग सलाह दे रहे हैं कि अगर कोई 16 मार्च से 19 मार्च तक अपनी सालाना छुट्टी ले ले, तो 14 मार्च (शनिवार) से 22 मार्च (रविवार) तक कुल नौ दिन की लंबी छुट्टी बनाई जा सकती है। हालांकि, यह पूरी तरह कंपनी की मंजूरी पर निर्भर करेगा।

बाजारों में ईद की रौनक

बाजारों में भी ईद की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दुकानों में नए कपड़े, जूते और गिफ्ट आइटम सजने लगे हैं। टेलर के पास ऑर्डर बढ़ गए हैं और मॉल्स में खास ऑफर दिए जा रहे हैं। हर कोई इस पवित्र और खुशियों भरे त्योहार का इंतजार कर रहा है।

आधिकारिक घोषणा का इंतजार

फिलहाल, ईद की सही तारीख चांद दिखने के बाद ही आधिकारिक तौर पर घोषित की जाएगी। UAE सरकार और इस्लामिक अफेयर्स विभाग जल्द ही अंतिम ऐलान करेंगे। तब तक लोग उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार उन्हें लंबी और यादगार छुट्टी का मौका मिलेगा।

Tags: Eid Al Fitreid al fitr 2026 uaeramadan in uaeUAE Holidaysuae newsuae public holidays 2026
ShareTweetSend
Anjali Kumari

Anjali Kumari

Related Posts

Dubai Airport
UAE

अच्छी खबर: ड्रोन घटना के बाद Dubai Airport से उड़ानें फिर शुरू

March 16, 2026
UAE
UAE

ईद से पहले फ्लाइट टिकट महंगे, UAE-GCC में किराया 30% तक बढ़ेगा

March 16, 2026
UAE
UAE

UAE: अबू धाबी के अल बहिया में वाहन पर मिसाइल गिरने से एक व्यक्ति की मौत

March 16, 2026
Air india
UAE

दुबई जाने वालों के लिए बड़ा अपडेट, Air India की सभी फ्लाइट्स रद्द

March 16, 2026
Dubai
UAE

DXB के पास ड्रोन घटना से फ्यूल टैंक में आग, दुबई में 4 सड़कें बंद

March 16, 2026
UAE–India यात्रा पर नया अपडेट, भारतीय दूतावास ने जारी की नई ट्रैवल एडवाइजरी
UAE

UAE–India यात्रा पर नया अपडेट, भारतीय दूतावास ने जारी की नई ट्रैवल एडवाइजरी

March 15, 2026
Next Post
Emirates ID

Emirates ID खोने पर कितना जुर्माना लगता है? 2026 का पूरा नियम जानें

UAE

रमजान में UAE में दारू पीना पड़ेगा महंगा? जानें क्या है नियम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

Dubai Airport

बड़ी खबर: दुबई एयरपोर्ट पर फिर शुरू हुई उड़ानें

March 7, 2026
Etihad

अबू धाबी से कुछ फ्लाइट्स चालू, Etihad का बड़ा अपडेट

March 2, 2026
Exchange Rate

प्रवासी घर पैसे भेजने से पहले जान लें, क्या है आज का करेंसी Exchange Rate

August 23, 2025

Popular Stories

  • UAE VPN

    UAE में इन कामों के लिए करते हैं VPN का इस्तेमाल, तो इतने मिलियन का लगेगा जुर्माना

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर! Sharjah में 95 लोगों को किया गया गिरफ्तार, जानें वजह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • UAE में प्रवासी इस 9 ऐप से करें फ्री में Video Call या Audio Call

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • UAE–India यात्रा पर नया अपडेट, भारतीय दूतावास ने जारी की नई ट्रैवल एडवाइजरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • UAE में e& का बड़ा तोहफा! अब मिलेगा 25GB डेटा और 60 मिनट कॉल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
UAE Khabar

UAE Khabar is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from the UAE.

Jobs, visa rules, traffic alerts, business news, and community updates all in one place, clear and direct.

Pages

  • About Us
  • Contact Us
  • Correction Policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2026 Lemon Dot Media Pvt Ltd .

No Result
View All Result
  • Home
  • UAE

© 2026 Lemon Dot Media Pvt Ltd .

Join Our WhatsApp Channel