UAE Khabar
No Result
View All Result
  • Home
  • UAE
  • Gold Rate
  • Visa
  • Business
  • Tech
SUBSCRIBE ON YOUTUBE
  • Home
  • UAE
  • Gold Rate
  • Visa
  • Business
  • Tech
No Result
View All Result
UAE Khabar
No Result
View All Result

Home » UAE » UAE: सावधान! शारजाह में कार ने व्यक्ति को मारी टक्कर, पुलिस ने वीडियो जारी कर दी चेतावनी

UAE: सावधान! शारजाह में कार ने व्यक्ति को मारी टक्कर, पुलिस ने वीडियो जारी कर दी चेतावनी

Anjali Kumari by Anjali Kumari
August 18, 2025
Reading Time: 1 min read
0
UAE

UAE

UAE: संयुक्त अरब अमीरात बार-बार पैदल यात्रियों को चेतावनी देता रहा है कि सड़क पार करते समय सिर्फ निर्धारित क्रॉसिंग का इस्तेमाल करें और सिग्नल का पूरा पालन करें। इसके बावजूद कई लोग जल्दी दूसरी तरफ पहुंचने की कोशिश में नियम तोड़ते हैं। इसी तरह की एक घटना का वीडियो हाल ही में शारजाह पुलिस ने जारी किया, जिसमें एक व्यक्ति ज़ेब्रा क्रॉसिंग से सड़क पार करता दिख रहा है, लेकिन वाहन सिग्नल “हरा” होने के कारण कार की टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो जाती है।

RELATED POSTS

अबू धाबी एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला,1 एशियाई नागरिक की मौत, 7 घायल

UAE: मलबे की वजह से जेबेल अली बंदरगाह के बर्थ पर लगी आग

UAE Big Breaking: अबू धाबी के जायद एयरपोर्ट पर दर्दनाक घटना, 1 की मौत, 7 घायल

गलत समय पर सड़क पार करने से हुई मौत

UAE पुलिस द्वारा जारी किए गए फुटेज में साफ दिख रहा है कि व्यक्ति निर्धारित क्रॉसिंग का इस्तेमाल कर रहा था, लेकिन उसने सड़क तब पार करना शुरू किया जब गाड़ियों के लिए ग्रीन सिग्नल आ चुका था। यही एक छोटी-सी गलती बेहद दर्दनाक हादसे में बदल गई। अधिकारियों ने कहा – “लगभग हर सड़क हादसा एक ही वजह से शुरू होता है – असुरक्षित समय पर सड़क पार करना।”

जान पर पड़ सकती है भारी

सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, लोग अक्सर सोचते हैं कि बस कुछ सेकंड का मामला है और गाड़ी आने से पहले वह पार कर लेंगे। लेकिन तेज़ रफ्तार वाहनों को अचानक रुकने का मौका नहीं मिलता और नतीजा गंभीर दुर्घटना के रूप में सामने आता है।
पुलिस ने ये भी याद दिलाया कि हादसे का दर्द केवल पीड़ित तक सीमित नहीं रहता – इसका असर उनके पूरे परिवार और प्रियजनों पर पड़ता है। जिसे उन्हें ज़िंदगी भर झेलना पड़ सकता है।

ADVERTISEMENT

Read More: 1 दिरहम में कितना रुपया? UAE से भारत, नेपाल और पाकिस्तान के लिए आज का लाइव एक्सचेंज रेट

29 मार्च से लागू हुआ UAE का नया ट्रैफिक कानून

यूएई ने सड़क सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए 29 मार्च 2025 से नए नियम लागू किए हैं। पहले जहां गलत तरीके से सड़क पार करने पर 400 दिरहम का जुर्माना लगता था, अब यह नियम कहीं अधिक सख्त बना दिया गया है।

अब क्या सज़ा मिलेगी?
अगर किसी पैदल यात्री की गलती के कारण दुर्घटना होती है, तो उस व्यक्ति को:

  • 5,000 से 10,000 दिरहम तक का जुर्माना
  • और जेल की सजा (अक्सर 1 से 3 महीने)
    …दोनों में से कोई एक या दोनों सज़ाएँ दी जा सकती हैं।

तेज़ रफ्तार हाईवे पर नियम तोड़ना और भी खतरनाक

ऐसी सड़कें जिनकी स्पीड लिमिट 80 किमी/घंटा या उससे अधिक है, वहां किसी भी गैर-निर्धारित जगह से सड़क पार करना और भी गंभीर अपराध माना जाएगा।
इस तरह के उल्लंघन पर:

  • 10,000 दिरहम से अधिक का जुर्माना
  • और कम से कम तीन महीने की जेल
    तक की सज़ा हो सकती है।

सही सिग्नल आने पर ही सड़क पार करें

यूएई ट्रैफिक विभाग बताता है कि ज़्यादातर हादसे तब होते हैं जब लोग “बस जल्दी में” होते हैं। जबकि ज़ेब्रा क्रॉसिंग और पैदल यात्री संकेतकों को इसी लिए बनाया गया है ताकि सड़क सभी के लिए सुरक्षित रहे।
अधिकारियों ने एक बार फिर निवासियों से अपील की है –
“अपनी और दूसरों की जिंदगी खतरे में न डालें। हमेशा निर्धारित स्थान से और सही सिग्नल आने पर ही सड़क पार करें।”

 

Tags: pedestrian accident SharjahSharjahSharjah pedestrian accidentuaeuae newsUAE pedestrian fineUAE safety awarenessUAE traffic law updateUAE Traffic RulesZebra crossing rules UAEसड़क पार नियम UAE
ShareTweetSend
Anjali Kumari

Anjali Kumari

Related Posts

Abu dhabi airport
UAE

अबू धाबी एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला,1 एशियाई नागरिक की मौत, 7 घायल

March 1, 2026
UAE Port
UAE

UAE: मलबे की वजह से जेबेल अली बंदरगाह के बर्थ पर लगी आग

March 1, 2026
UAE Big Breaking: अबू धाबी के जायद एयरपोर्ट पर दर्दनाक घटना, 1 की मौत, 7 घायल
UAE

UAE Big Breaking: अबू धाबी के जायद एयरपोर्ट पर दर्दनाक घटना, 1 की मौत, 7 घायल

March 1, 2026
GCAA का बड़ा आदेश: ड्रोन और ग्लाइडर उड़ानों पर एक हफ्ते की रोक
UAE

GCAA का बड़ा आदेश: ड्रोन और ग्लाइडर उड़ानों पर एक हफ्ते की रोक

March 1, 2026
UAE Alert
UAE

UAE में मिडनाइट अलर्ट, लोगों के फोन पर आया इमरजेंसी मैसेज

March 1, 2026
Dubai Airport
UAE

ब्रेकिंग: दुबई एयरपोर्ट्स ने DXB घटना की पुष्टि की, 4 लोग घायल

March 1, 2026
Next Post
UAE

UAE में काम कर रहे प्रवासियों के लिए बड़ी खबर; आज के Exchange Rate में आया भारी बदलाव

Dubai

₹1000 में Dubai में क्या-क्या कर सकते हैं? ये लिस्ट देखकर हैरान रह जाएंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

Samsung Galaxy S26

यूएई में Samsung Galaxy S26 सीरीज लॉन्च, जानें फीचर्स और पूरी कीमत

February 26, 2026
UAE

UAE में काम कर रहे प्रवासियों के लिए बड़ी खबर; आज के Exchange Rate में आया भारी बदलाव

August 18, 2025
UAE

UAE में पाकिस्तानी नागरिक की मौत पर शहबाज शरीफ ने जताया दुख

February 28, 2026

Popular Stories

  • UAE VPN

    UAE में इन कामों के लिए करते हैं VPN का इस्तेमाल, तो इतने मिलियन का लगेगा जुर्माना

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • UAE में प्रवासी इस 9 ऐप से करें फ्री में Video Call या Audio Call

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • UAE में हाई अलर्ट: भारतीय दूतावास की एडवाइजरी जारी, कहा मत निकले…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Big Breaking: यूएई पर ईरान ने मिसाइल से किया हमला, एक सिवियलन की मौत….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • UAE में हाई अलर्ट: संदिग्ध मलबा दिखे तो न छुएं, न फोटो लें; एडवाइजरी जारी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
UAE Khabar

UAE Khabar is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from the UAE.

Jobs, visa rules, traffic alerts, business news, and community updates all in one place, clear and direct.

Pages

  • About Us
  • Contact Us
  • Correction Policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2026 Lemon Dot Media Pvt Ltd .

No Result
View All Result
  • Home
  • UAE

© 2026 Lemon Dot Media Pvt Ltd .

Join Our WhatsApp Channel