Etihad एयरवेज ने अबू धाबी से कुछ सीमित उड़ान संचालन फिर से शुरू किया है, जबकि नियमित कमर्शियल उड़ानें अभी भी रद्द हैं। एयरलाइन ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि अबू धाबी से आने-जाने वाली सभी निर्धारित कमर्शियल उड़ानें फिलहाल रद्द ही रहेंगी।
खास मंजूरी से चलेंगी कुछ उड़ानें
एतिहाद ने कहा कि कुछ रीपोजिशनिंग, कार्गो और रिपैट्रिएशन (वापसी) उड़ानें यूएई अधिकारियों के साथ समन्वय में और कड़ी सुरक्षा मंजूरी के तहत चलाई जा सकती हैं।
एयरलाइन ने जोर दिया कि ये उड़ानें सिर्फ खास अनुमतियों के बाद ही संचालित की जा रही हैं।
सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता
एतिहाद ने कहा, “हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता सुरक्षा है। सेवाएं तभी शुरू होंगी जब सभी सुरक्षा मानकों को पूरा कर लिया जाएगा।”












