दुबई मीडिया कार्यालय ने बताया कि अमीरात के अलग-अलग इलाकों में जो तेज आवाजें सुनाई दीं, वे हवाई रक्षा द्वारा किए गए सफल अवरोधन (इंटरसेप्शन) ऑपरेशन का परिणाम थीं।अधिकारियों के अनुसार इस घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।
हालात पर लगातार नजर
दुबई मीडिया कार्यालय ने कहा कि संबंधित टीमें हालात पर लगातार नजर रख रही हैं और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
लोगों से अपील की गई है कि किसी भी खबर के लिए सिर्फ आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें और अफवाहों से बचें।
ADVERTISEMENT












