Dubai Airport: दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने बताया कि एहतियात के तौर पर कुछ समय के लिए उड़ानें रोकी गई थीं। अब चुनिंदा गंतव्यों के लिए फ्लाइट्स धीरे-धीरे फिर से शुरू की जा रही हैं।
Emirates का अपडेट
Emirates ने कहा कि ड्रोन से जुड़ी घटना के कारण दुबई से आने-जाने वाली उड़ानें थोड़ी देर के लिए रोक दी गई थीं। अब सुबह 10 बजे के बाद सीमित फ्लाइट्स चलने की उम्मीद है।
जिन यात्रियों की फ्लाइट रद्द हुई है, उन्हें कैंसिलेशन की सूचना और नई बुकिंग के विकल्प दिए जाएंगे।
Flydubai का अपडेट
Flydubai ने भी बताया कि 16 मार्च से कम शेड्यूल के साथ उड़ानें धीरे-धीरे फिर शुरू हो रही हैं।
एयरलाइन प्रभावित यात्रियों से संपर्क कर रही है और उन्हें फ्लाइट रद्द या रीशेड्यूल होने की जानकारी दे रही है।
यात्रियों से कहा गया है कि जब तक उनकी फ्लाइट की पुष्टि या नया चेक-इन समय न मिले, तब तक एयरपोर्ट न जाएं।
ड्रोन घटना के बाद आग
एयरपोर्ट के पास एक फ्यूल टैंक के पास ड्रोन घटना के कारण आग लग गई थी, लेकिन सिविल डिफेंस की टीमों ने आग पर जल्दी काबू पा लिया और स्थिति अब नियंत्रण में है।










