Air India: दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ानें अस्थायी रूप से बंद होने के कारण Air India और Air India Express ने 16 मार्च को दुबई से आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानें रद्द करने का फैसला किया है।
प्रभावित यात्रियों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के दो विकल्प दिए गए हैं:
- अपनी यात्रा को किसी आगे की तारीख के लिए रीबुक करना
- या टिकट रद्द कर पूरा रिफंड लेना
इस बीच अबू धाबी, रस अल खैमा और शारजाह से Air India Express की विशेष (एड-हॉक) उड़ानें जारी रहेंगी।
ADVERTISEMENT
अधिक जानकारी के लिए यात्री 24×7 कस्टमर सपोर्ट पर संपर्क कर सकते हैं:
+91 11693 29333
+91 11693 29999











