Air India : 13 मार्च (शुक्रवार) को एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस यूएई और पश्चिम एशिया के लिए कुल 78 उड़ानें चलाएंगे। इन एयरलाइनों की जेद्दा और मस्कट जैसी प्रमुख जगहों के लिए नियमित उड़ानें जारी रहेंगी, साथ ही यात्रियों की मांग को देखते हुए यूएई और सऊदी अरब के लिए कई अतिरिक्त (स्पेशल) उड़ानें भी चलाई जाएंगी।
जेद्दा
- एयर इंडिया: दिल्ली और मुंबई से एक-एक राउंड-ट्रिप उड़ान
- एयर इंडिया एक्सप्रेस: हैदराबाद से एक राउंड-ट्रिप उड़ान
मस्कट
- एयर इंडिया एक्सप्रेस: दिल्ली, कन्नूर, कोच्चि, कोझिकोड, मुंबई और तिरुवनंतपुरम से नियमित उड़ानें
कुल मिलाकर जेद्दा के लिए 6 और मस्कट के लिए 12 उड़ानें संचालित होंगी।
स्पेशल (नॉन-शेड्यूल) उड़ानें
- मुंबई और कोझिकोड से रियाद के लिए एक-एक अतिरिक्त उड़ान
- इसके अलावा यूएई और सऊदी अरब के लिए लगभग 60 अतिरिक्त उड़ानें चलाई जा सकती हैं, जो स्लॉट और मंजूरी पर निर्भर होंगी।
यूएई में
दुबई, अबू धाबी, रास अल खैमाह और शारजाह से भारत के अलग-अलग शहरों के लिए कई अतिरिक्त उड़ानें चलेंगी।
अल ऐन के लिए फिलहाल कोई उड़ान नहीं है।
सऊदी अरब
- जेद्दा: केवल नियमित उड़ानें
- रियाद: अतिरिक्त (स्पेशल) उड़ानें
- दम्माम: कोई उड़ान नहीं
अन्य देश
ओमान (मस्कट, सलालाह), बहरीन, कतर, कुवैत और इज़राइल के लिए सीमित या कोई उड़ान नहीं होगी।
अन्य अंतरराष्ट्रीय उड़ानें
अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों के लिए उड़ानें सामान्य शेड्यूल के अनुसार चलती रहेंगी।
यात्रियों के लिए जानकारी
जिन यात्रियों की उड़ानें अस्थायी रूप से बंद हैं, वे बिना अतिरिक्त शुल्क के नई तारीख पर टिकट बदल सकते हैं या पूरा रिफंड ले सकते हैं।
Air India हेल्पलाइन: +91 11 69329333 / +91 11 69329999
Air India Express: WhatsApp पर Tia से संपर्क करें – +91 63600 12345
यात्रियों को सलाह दी गई है कि अपना मोबाइल नंबर अपडेट रखें, ताकि उन्हें नई फ्लाइट या बदलाव की जानकारी मिल सके।
एयर इंडिया समूह यात्रियों की मांग को देखते हुए पश्चिम एशिया के लिए और अतिरिक्त उड़ानों की संभावना भी तलाश रहा है। ✈️










