Dubai पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संकट के समय शांत रहें, अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें और सोशल मीडिया पर झूठी या भ्रामक जानकारी साझा न करें। पुलिस ने कहा कि ऐसी जानकारी फैलाने से दहशत फैल सकती है और यह कानूनन अपराध है।
दुबई पुलिस के मुताबिक, अफवाहें या गलत जानकारी शेयर करना, या ऐसी कोई भी सामग्री फैलाना जो आधिकारिक जानकारी के खिलाफ हो और जिससे लोगों में डर या अफरा-तफरी फैल सकती हो, सख्त मना है। ऐसा करने वालों को जेल और कम से कम 200,000 दिरहम (लगभग 45 लाख रुपये) तक का जुर्माना हो सकता है।
पुलिस ने लोगों को संवेदनशील और सुरक्षा से जुड़े स्थानों की फोटो या वीडियो लेने और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर करने से भी मना किया है। दुबई पुलिस ने कहा कि ऐसी जानकारी देश की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है, इसलिए इसे साझा न करें।
गौरतलब है कि हाल के क्षेत्रीय तनाव के बाद यूएई की कई सरकारी एजेंसियों ने भी लोगों से पुराने वीडियो और तस्वीरें शेयर न करने की अपील की है।
यूएई के कानून के अनुसार:
- झूठी खबरें, अफवाहें या भ्रामक जानकारी फैलाना अपराध है।
- ऐसी सामग्री साझा करना मना है जिससे लोगों में डर, अफरा-तफरी या सार्वजनिक व्यवस्था को नुकसान पहुंच सकता हो।












