BAPS Hindu Temple: अबू धाबी का बीएपीएस हिंदू मंदिर 9 मार्च तक बंद रहेगा। मौजूदा हालात और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाह को देखते हुए, एहतियात के तौर पर मंदिर सोमवार (9 मार्च) तक श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा।
मंदिर प्रबंधन ने कहा है कि श्रद्धालुओं और आगंतुकों की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
इस दौरान स्वामी सभी की शांति, सुरक्षा और भलाई के लिए प्रार्थना करते रहेंगे। लोगों से अपील की गई है कि वे शांत रहें, अफवाहों से बचें, जरूरत पड़ने पर घर के अंदर रहें और आधिकारिक सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।












