UAE: संयुक्त अरब अमीरात के गृह मंत्रालय ने नागरिकों को सावधान करते हुए कहा है कि अगर आपको किसी नंबर से कोई मेसेज आता है तो उसका उत्तर ना दे। गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि उसका या उसकी संबद्ध एजेंसियों का नंबर (70614213) या इसी तरह के नंबरों से आने वाली कॉल से कोई संबंध नहीं है। मंत्रालय ने कहा कि ऐसी कॉलें प्रतिरूपण और ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रयास हैं।
मंत्रालय ने लोगों को सतर्क रहने और केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करने की सलाह दी है। संदिग्ध कॉलों के स्रोत की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दिशा-निर्देश जारी
1. जवाब न दें:
कॉल करने वाले से बात न करें और अपना क्यूआईडी नंबर, ओटीपी या अन्य संवेदनशील जानकारी साझा न करें।
2. निजी जानकारी सुरक्षित रखें:
कोई भी आधिकारिक अधिकारी फोन या अज्ञात लिंक के जरिए व्यक्तिगत या बैंकिंग विवरण नहीं मांगता।
3. रिपोर्ट करें:
किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश की तुरंत आधिकारिक चैनलों के माध्यम से सूचना दें और केवल सरकारी स्रोतों पर ही भरोसा करें।












