UAE से अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आयी है। दुबई के करामा इलाके में एक चार मंजिला इमारत के अपार्टमेंट में भयानक आग लग गई। यह इमारत करामा पार्क के बहुत पास है, जो लुलू शॉपिंग सेंटर के पास बिजी मार्केट में है। यहाँ से हमेशा लोगों की आवाजाही रहती है।आग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
जानकारी के मुताबिक आग शाम करीब 7:45 बजे भड़की। घटना की सूचना मिलते ही दुबई सिविल डिफेंस की टीम कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गई और तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं।
अफरा-तफरी का माहौल
इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर कई दुकानें मौजूद हैं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सैकड़ों लोग घटनास्थल के आसपास जमा हो गए। हालांकि राहत की बात यह है कि अधिकारियों ने समय रहते सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और अब तक किसी के हताहत होने की ख़बर सामने नहीं आई है.
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
आग शुक्रवार को शाम 7:45 बजे लगी। दमकल की गाड़ियाँ कुछ ही मिनटों में पहुँच गईं और आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं।










