UAE Khabar
No Result
View All Result
  • Home
  • UAE
  • Gold Rate
  • Visa
  • Business
  • Tech
SUBSCRIBE ON YOUTUBE
  • Home
  • UAE
  • Gold Rate
  • Visa
  • Business
  • Tech
No Result
View All Result
UAE Khabar
No Result
View All Result

Home » UAE » कामगार ज़रूर जानें! UAE में ओवरटाइम का कितना मिलता है पैसा? जानें पूरा नियम

कामगार ज़रूर जानें! UAE में ओवरटाइम का कितना मिलता है पैसा? जानें पूरा नियम

UAE का श्रम कानून Federal Decree Law No. 33 of 2021  के अनुसार प्राइवेट सेक्टर में रोजाना 8 घंटे या हफ्ते में 48 घंटे काम तय है। अगर इससे ज्यादा काम कराया जाता है तो वह ओवरटाइम माना जाएगा।

Anjali Kumari by Anjali Kumari
February 27, 2026
Reading Time: 1 min read
0
UAE

UAE

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में लाखों लोग अच्छे वेतन की उम्मीद में यहाँ काम करने आते है। ज्यादातर प्रवासी कामगार कंस्ट्रक्शन, फैक्ट्री, होटल, मॉल और प्राइवेट कंपनियों में काम करते हैं। लेकिन कई बार ऐसा देखा गया है कि तय समय के बाद भी कर्मचारियों से काम कराया जाता है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल होता है — क्या ओवरटाइम का पैसा मिलेगा और कितना मिलेगा? ऐसे में आपके पास सही जानकारी होना बहुत जरूरी है, ताकि कोई भी आपके हक का पैसा न रोक सके।

RELATED POSTS

Parkin का ‘Spot for Shops’ लॉन्च: Dubai में ऐसे पाएं फ्री पार्किंग

अच्छी खबर: ड्रोन घटना के बाद Dubai Airport से उड़ानें फिर शुरू

ईद से पहले फ्लाइट टिकट महंगे, UAE-GCC में किराया 30% तक बढ़ेगा

UAE लेबर लॉ क्या कहता है?

यूएई का श्रम कानून Federal Decree Law No. 33 of 2021  के अनुसार प्राइवेट सेक्टर में रोजाना 8 घंटे या हफ्ते में 48 घंटे काम तय है। अगर इससे ज्यादा काम कराया जाता है तो वह ओवरटाइम माना जाएगा। रमजान के दौरान सभी कर्मचारियों के लिए रोज के काम के घंटे 2 घंटे कम कर दिए जाते हैं। इसके अलावा लगातार 5 घंटे काम के बाद कम से कम 1 घंटे का ब्रेक देना अनिवार्य है।

ओवरटाइम की गणना कैसे होती है?

ओवरटाइम का पैसा केवल बेसिक सैलरी पर निकाला जाता है। इसमें हाउस रेंट, ट्रांसपोर्ट या अन्य अलाउंस शामिल नहीं होते। पहले प्रति घंटे की बेसिक दर निकाली जाती है। इसका आसान तरीका है: बेसिक सैलरी को 30 से भाग दें और फिर 8 से भाग दें।

ADVERTISEMENT

उदाहरण के लिए, अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 4,000 दिरहम है, तो उसका प्रति घंटा रेट लगभग 16.67 दिरहम होगा।

दिन और रात के ओवरटाइम में फर्क

दिन के समय किए गए ओवरटाइम पर कर्मचारी को प्रति घंटे की दर से 25 प्रतिशत ज्यादा भुगतान मिलता है, यानी 1.25 गुना। अगर ओवरटाइम रात 10 बजे से सुबह 4 बजे के बीच किया जाता है, तो 50 प्रतिशत ज्यादा यानी 1.5 गुना भुगतान देना जरूरी है।

अगर किसी कर्मचारी से साप्ताहिक छुट्टी या पब्लिक हॉलिडे के दिन काम कराया जाता है, तो कंपनी को या तो 50 प्रतिशत अतिरिक्त वेतन देना होगा या बदले में एक और छुट्टी देनी होगी।

अगर ओवरटाइम का पैसा न मिले तो क्या करें?

हर कर्मचारी को अपनी पेस्लिप ध्यान से देखनी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ओवरटाइम के घंटे सही तरीके से दर्ज हों। यदि कंपनी ओवरटाइम का पैसा नहीं देती या कम देती है, तो कर्मचारी Ministry of Human Resources and Emiratisation (MoHRE) में शिकायत कर सकता है। हेल्पलाइन 600-590-000 पर कॉल करके या MoHRE की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए मुफ्त में शिकायत दर्ज की जा सकती है। शिकायत करने से वीजा पर कोई असर नहीं पड़ता।

सबसे पहले HR या मैनेजर से लिखित में बात करें। अगर समस्या हल न हो तो आप सीधे Ministry of Human Resources and Emiratisation (MoHRE) में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

 हेल्पलाइन: 600-590-000
 MoHRE मोबाइल ऐप या वेबसाइट के जरिए फ्री शिकायत की जा सकती है।
अधिकतर मामलों में पहले कंपनी और कर्मचारी के बीच सुलह कराने की कोशिश की जाती है।

कामगार अपने अधिकार कैसे सुरक्षित रखें?

  • हर महीने पेस्लिप जरूर चेक करें।

  • ओवरटाइम के घंटे खुद नोट करें।

  • कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले बेसिक सैलरी देखें।

  • बिना लिखित रिकॉर्ड के ज्यादा घंटे काम करने से बचें।

  • स्वास्थ्य का ध्यान रखें — ज्यादा थकान से दुर्घटना का खतरा बढ़ता है।

Tags: uaeUAE Labour Lawuae lawsuae newsuae overtime rulesUAE Private Sector Jobsuae rulesUAE Salary RulesUAE Work HoursUAE Workers Rights
ShareTweetSend
Anjali Kumari

Anjali Kumari

Related Posts

Dubai
UAE

Parkin का ‘Spot for Shops’ लॉन्च: Dubai में ऐसे पाएं फ्री पार्किंग

April 9, 2026
Dubai Airport
UAE

अच्छी खबर: ड्रोन घटना के बाद Dubai Airport से उड़ानें फिर शुरू

March 16, 2026
UAE
UAE

ईद से पहले फ्लाइट टिकट महंगे, UAE-GCC में किराया 30% तक बढ़ेगा

March 16, 2026
UAE
UAE

UAE: अबू धाबी के अल बहिया में वाहन पर मिसाइल गिरने से एक व्यक्ति की मौत

March 16, 2026
Air india
UAE

दुबई जाने वालों के लिए बड़ा अपडेट, Air India की सभी फ्लाइट्स रद्द

March 16, 2026
Dubai
UAE

DXB के पास ड्रोन घटना से फ्यूल टैंक में आग, दुबई में 4 सड़कें बंद

March 16, 2026
Next Post
UAE

Big Breaking! दुबई के करामा इलाके में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफ़री

UAE

UAE जाने वालों के लिए अलर्ट, एयरपोर्ट से भेजा जा सकता है वापस, जानें क्यों?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

Gold Price Today

Gold Price Today: सोना खरीदने वालों के लिए ज़रूरी खबर, जानें क्या है आज का UAE और इंडिया गोल्ड रेट

February 24, 2026
Dubai islam conversion

Dubai में 2025 की शुरुआत में 3,600 से ज्यादा लोगों ने किया इस्लाम कबूल, जानिए क्यों

August 10, 2025
UAE

UAE: स्कूल बस स्टॉप साइन तोड़ा तो सीधा Dh1,000 जुर्माना और ब्लैक पॉइंट

August 23, 2025

Popular Stories

  • UAE VPN

    UAE में इन कामों के लिए करते हैं VPN का इस्तेमाल, तो इतने मिलियन का लगेगा जुर्माना

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर! Sharjah में 95 लोगों को किया गया गिरफ्तार, जानें वजह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • UAE में प्रवासी इस 9 ऐप से करें फ्री में Video Call या Audio Call

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • UAE–India यात्रा पर नया अपडेट, भारतीय दूतावास ने जारी की नई ट्रैवल एडवाइजरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • UAE में e& का बड़ा तोहफा! अब मिलेगा 25GB डेटा और 60 मिनट कॉल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
UAE Khabar

UAE Khabar is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from the UAE.

Jobs, visa rules, traffic alerts, business news, and community updates all in one place, clear and direct.

Pages

  • About Us
  • Contact Us
  • Correction Policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2026 Lemon Dot Media Pvt Ltd .

No Result
View All Result
  • Home
  • UAE

© 2026 Lemon Dot Media Pvt Ltd .

Join Our WhatsApp Channel