UAE Khabar
No Result
View All Result
  • Home
  • UAE
  • Gold Rate
  • Visa
  • Business
  • Tech
SUBSCRIBE ON YOUTUBE
  • Home
  • UAE
  • Gold Rate
  • Visa
  • Business
  • Tech
No Result
View All Result
UAE Khabar
No Result
View All Result

Home » UAE » UAE में 26 लोगों को किया गया गिरफ्तार, रमजान में किया ऐसा काम अब खैर नहीं

UAE में 26 लोगों को किया गया गिरफ्तार, रमजान में किया ऐसा काम अब खैर नहीं

रमजान के दौरान UAE में 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही दूसरों लोगों को भी ऐसा ना करने की चेतावनी दी है।

Anjali Kumari by Anjali Kumari
February 24, 2026
Reading Time: 1 min read
0
UAE

UAE

UAE में रहते हैं तो आपको पता ही होगा की यूएई में भीख मांगना ग़ैर क़ानूनी है। अगर कोई यहाँ भीख माँगते पकड़ा जाता है तो उसकी खैर नहीं है।

Contents
  • लोगों के मासूमियत का उठाते है फायदा
  • भीख मांगना है अपराध
    • पुलिस की अपील
    • शिकायत कैसे करें?

RELATED POSTS

Parkin का ‘Spot for Shops’ लॉन्च: Dubai में ऐसे पाएं फ्री पार्किंग

अच्छी खबर: ड्रोन घटना के बाद Dubai Airport से उड़ानें फिर शुरू

ईद से पहले फ्लाइट टिकट महंगे, UAE-GCC में किराया 30% तक बढ़ेगा

रमजान 2026 के पहले ही हफ्ते में Dubai Police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 26 लोगों को भीख मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।  गिरफ्तार किए गए सभी लोग अलग-अलग देशों के नागरिक बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दूसरों लोगों को भी ना करने की चेतावनी दी है। ऐसा करता पाए जाने पर उनके ख़िलाफ़ कड़ा से कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

यह कार्रवाई पुलिस की वार्षिक “भीख रोकथाम” अभियान के तहत की गई, जिसका उद्देश्य समाज को भीख मांगने जैसी अवैध गतिविधियों से मुक्त रखना है। इस अभियान का नारा है – “जागरूक समाज, भीख से मुक्त”।

ADVERTISEMENT

Also Read: UAE में अब्सकॉन्डिंग केस में फँसी भारतीय महिला, दो दिन में घर वापसी, जानें पूरा मामला

लोगों के मासूमियत का उठाते है फायदा

इस मुहिम में जनरल डिपार्टमेंट ऑफ क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन, विभिन्न पुलिस स्टेशन और अन्य साझेदार विभाग मिलकर काम कर रहे हैं, जिनमें General Directorate of Residency and Foreigners Affairs – Dubai और Islamic Affairs and Charitable Activities Department शामिल हैं।

क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रमजान के महीने में लोग अधिक दान और लोगों की मदद करते है, जिसका फ़ायदा ऐसे लोग उठाते है और भोले भाले लोगों को वेबकूफ बनाते है। हर साल ऐसे लोग नए-नए तरीके से भीख माँगते है।

ऐसे लोग बच्चों, बीमार व्यक्तियों या दिव्यांग लोगों का सहारा लेकर सहानुभूति बटोरते हैं और अवैध रूप से धन इकट्ठा करते हैं। पुलिस हर साल भीख मांगने के नए-नए तरीकों पर नजर रखती है और संगठित गिरोहों पर सख्ती से कार्रवाई करती है।

भीख मांगना है अपराध

यूएई में भीख मांगना कानूनन अपराध है। दोषी पाए जाने पर जुर्माना, जेल या देश से निर्वासन (डिपोर्टेशन) तक की सजा हो सकती है। ऑनलाइन माध्यम से भीख मांगना भी गैरकानूनी है।

पुलिस की अपील

दुबई पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे दान केवल मान्यता प्राप्त चैरिटी और ह्यूमैनिटेरियन संस्थाओं के माध्यम से ही दें, ताकि मदद सही जरूरतमंदों तक पहुंचे। सीधे सड़कों पर भीख देने से संगठित गिरोहों को बढ़ावा मिलता है।

शिकायत कैसे करें?

अगर आपको कहीं भीख मांगते हुए कोई व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत रिपोर्ट करें:

  •  दुबई पुलिस के टोल-फ्री नंबर 901 पर कॉल करें।
  •  दुबई पुलिस स्मार्ट ऐप में “Police Eye” सेवा का उपयोग करें।
  •  ऑनलाइन भीख मांगने की शिकायत e-Crime प्लेटफॉर्म पर दर्ज करें।

पुलिस का कहना है कि भीख रोकना सिर्फ कानून का मामला नहीं, बल्कि समाज की साझा जिम्मेदारी है। मिलकर ही हम एक सुरक्षित, स्वच्छ और जागरूक समाज का निर्माण कर सकते हैं।

Tags: beggers in uaedubai begging racketdubai policeuaeuae jailuae newsuae rules
ShareTweetSend
Anjali Kumari

Anjali Kumari

Related Posts

Dubai
UAE

Parkin का ‘Spot for Shops’ लॉन्च: Dubai में ऐसे पाएं फ्री पार्किंग

April 9, 2026
Dubai Airport
UAE

अच्छी खबर: ड्रोन घटना के बाद Dubai Airport से उड़ानें फिर शुरू

March 16, 2026
UAE
UAE

ईद से पहले फ्लाइट टिकट महंगे, UAE-GCC में किराया 30% तक बढ़ेगा

March 16, 2026
UAE
UAE

UAE: अबू धाबी के अल बहिया में वाहन पर मिसाइल गिरने से एक व्यक्ति की मौत

March 16, 2026
Air india
UAE

दुबई जाने वालों के लिए बड़ा अपडेट, Air India की सभी फ्लाइट्स रद्द

March 16, 2026
Dubai
UAE

DXB के पास ड्रोन घटना से फ्यूल टैंक में आग, दुबई में 4 सड़कें बंद

March 16, 2026
Next Post
UAE

UAE सरकार का बड़ा एक्शन: 12 अवैध घरेलू नौकर एजेंसियां बंद

Samsung Galaxy S26

यूएई में Samsung Galaxy S26 सीरीज लॉन्च, जानें फीचर्स और पूरी कीमत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube Whatsapp

Pages

  • About Us
  • Contact Us
  • Correction Policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2026 Lemon Dot Media Pvt Ltd .

No Result
View All Result
  • Home
  • UAE

© 2026 Lemon Dot Media Pvt Ltd .

Join Our WhatsApp Channel