UAE Khabar
No Result
View All Result
  • Home
  • UAE
  • Gold Rate
  • Visa
  • Business
  • Tech
SUBSCRIBE ON YOUTUBE
  • Home
  • UAE
  • Gold Rate
  • Visa
  • Business
  • Tech
No Result
View All Result
UAE Khabar
No Result
View All Result

Home » Visa » UAE में अब्सकॉन्डिंग केस में फँसी भारतीय महिला, दो दिन में घर वापसी, जानें पूरा मामला

UAE में अब्सकॉन्डिंग केस में फँसी भारतीय महिला, दो दिन में घर वापसी, जानें पूरा मामला

UAE में हाउस मेड के रूप में काम कर रही थी। दो साल बाद उसका वीजा समाप्त हो गया, लेकिन एजेंट द्वारा 9,000 दिरहम की अतिरिक्त मांग के कारण वह वीजा रिन्यू नहीं करा सकी।

Anjali Kumari by Anjali Kumari
February 24, 2026
Reading Time: 1 min read
0
UAE Visa

UAE Visa

UAE: रोज़गार और बेहतर भविष्य की उम्मीद में लाखों लोग भारत से यूएई आते हैं. ऐसी ही केरल की एक महिला यूएई के शारजाह पहुंची थी। लेकिन वीजा खत्म होने, एजेंट के अधिक पैसों की मांग और अब्सकॉन्डिंग केस के कारण वह कानूनी मुसीबत में फंस गई। लेकिन महिला के परिवार की सूजबूझ से वह दो दिनों में कानूनी मदद से राहत और सुरक्षित घर वापस जाने में सफल हो पायी।

Contents
  • स्पॉन्सर ने दर्ज कराया अब्सकॉन्डिंग केस
  • परिवार ने दर्ज कराई शिकायत
    • कानूनी मदद से मिली राहत
    • सुरक्षित घर वापसी
    • UAE में ओवरस्टे और अब्सकॉन्डिंग के नियम

RELATED POSTS

UAE Work Visa: अप्लाई करने का तरीका, फीस और डाक्यूमेंट्स की पूरी डिटेल

सावधान! इन 7 गलतियों से UAE में आपका Visa तुरंत हो सकता है रद्द

बता दें भारत के केरल के थ्रिसूर जिले के अरिम्पुर गांव की एक भारतीय महिला शारजाह (UAE) में हाउस मेड के रूप में काम कर रही थी। बेहतर भविष्य की उम्मीद में उसने एजेंट को बड़ी रकम देकर हाउस मेड वीजा पर यूएई का आई थी।

करीब दो साल तक काम करने के बाद महिला का वीजा समाप्त हो गया। वीजा रिन्यू कराने के लिए एजेंट ने उससे अतिरिक्त 9,000 दिरहम (लगभग 2.2 लाख रुपये) की मांग की। आर्थिक तंगी के कारण वह यह रकम नहीं जुटा सकी और मजबूरी में बिना वैध वीजा के ही काम करती रही।

ADVERTISEMENT

Also Read: UAE में Absconding लग गया? 2026 में हटाने का पूरा प्रोसेस जानें

स्पॉन्सर ने दर्ज कराया अब्सकॉन्डिंग केस

बाद में उसके स्पॉन्सर (नियोक्ता) ने इमिग्रेशन विभाग में उसके खिलाफ अब्सकॉन्डिंग (Absconding) की शिकायत दर्ज कर दी। अब्सकॉन्डिंग केस दर्ज होने के बाद वह कानूनी रूप से “ओवरस्टे” और “फरार” की कैटेगरी में आ गई।

परिवार ने दर्ज कराई शिकायत

21 जनवरी 2026 के आसपास, जब वह शारजाह में एक सुपरमार्केट में घरेलू सामान खरीदने गई थी, तभी पुलिस ने जांच के दौरान उसे हिरासत में ले लिया। वह कानूनी प्रक्रिया के तहत डिटेन की गई।

इधर भारत में उसके परिवार ने उसे लापता मानते हुए शिकायत दर्ज कराई। मामला बढ़ने पर केरल के मनलूर के विधायक मुरली पेरुनेल्ली ने तुरंत हस्तक्षेप किया।

कानूनी मदद से मिली राहत

विधायक ने यूएई स्थित Yab Legal Services के CEO सलाम पाप्पिनिस्सेरी से संपर्क कर मदद की अपील की। कानूनी टीम ने यूएई की संबंधित अथॉरिटीज के साथ समन्वय कर सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कीं। मात्र दो दिनों के भीतर महिला को आउटपास (देश छोड़ने की अनुमति) जारी कर दिया गया और उसकी वापसी की फ्लाइट टिकट की व्यवस्था भी कर दी गई।

सुरक्षित घर वापसी

कानूनी सहायता के बाद महिला को रिहा कर दिया गया और वह सुरक्षित रूप से केरल लौट आई। फिलहाल वह अपने परिवार के साथ घर पर है।

UAE में ओवरस्टे और अब्सकॉन्डिंग के नियम

  • ओवरस्टे पर रोजाना 50 दिरहम तक जुर्माना लग सकता है।
  • अब्सकॉन्डिंग केस बनने पर गिरफ्तारी और डिटेंशन संभव है।
  • बिना वैध रेजिडेंसी के काम करना गंभीर कानूनी उल्लंघन है।

 

Tags: indian expatindian expat in uaeUAE Abscondinguae expatuae newsUAE Overstay FineUAE VISAuae visa news
ShareTweetSend
Anjali Kumari

Anjali Kumari

Related Posts

Work Visa
UAE

UAE Work Visa: अप्लाई करने का तरीका, फीस और डाक्यूमेंट्स की पूरी डिटेल

February 27, 2026
UAE Visa
UAE

सावधान! इन 7 गलतियों से UAE में आपका Visa तुरंत हो सकता है रद्द

February 24, 2026
Next Post
Gold Price Today

Gold price Today: सोना खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर! कीमतों में बड़ा फेरबदल — चेक करें ताज़ा रेट

UAE Holidays

खुशखबरी! UAE में ईद-अल-फितर के लिए इतने दिनों की छुट्टी, नहीं कटेगी सैलरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube Whatsapp

Pages

  • About Us
  • Contact Us
  • Correction Policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2026 Lemon Dot Media Pvt Ltd .

No Result
View All Result
  • Home
  • UAE

© 2026 Lemon Dot Media Pvt Ltd .

Join Our WhatsApp Channel