UAE Khabar
No Result
View All Result
  • Home
  • UAE
  • Gold Rate
  • Visa
  • Business
  • Tech
SUBSCRIBE ON YOUTUBE
  • Home
  • UAE
  • Gold Rate
  • Visa
  • Business
  • Tech
No Result
View All Result
UAE Khabar
No Result
View All Result

Home » Tech » यूएई में WhatsApp कॉल के लिए कर रहे VPN का इस्तेमाल? लग सकता है 20 लाख दिरहम जुर्माना

यूएई में WhatsApp कॉल के लिए कर रहे VPN का इस्तेमाल? लग सकता है 20 लाख दिरहम जुर्माना

आज के डिजिटल दौर में कई लोग प्राइवेसी, सिक्योरिटी और ब्लॉक वेबसाइट्स तक पहुंचने के लिए VPN का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यूएई (UAE) जैसे देश में इसके नियम काफी सख्त हैं

Anjali Kumari by Anjali Kumari
February 24, 2026
Reading Time: 1 min read
0
UAE

UAE

VPN यानी वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क एक ऐसी तकनीक है जो आपके इंटरनेट कनेक्शन को सुरक्षित और प्राइवेट बनाती है। यह आपके डेटा को एन्क्रिप्ट (छिपा) कर देता है और आपकी असली लोकेशन को बदलकर किसी दूसरे देश के सर्वर से जोड़ देता है।

RELATED POSTS

Parkin का ‘Spot for Shops’ लॉन्च: Dubai में ऐसे पाएं फ्री पार्किंग

अच्छी खबर: ड्रोन घटना के बाद Dubai Airport से उड़ानें फिर शुरू

ईद से पहले फ्लाइट टिकट महंगे, UAE-GCC में किराया 30% तक बढ़ेगा

आज के डिजिटल दौर में कई लोग प्राइवेसी, सिक्योरिटी और ब्लॉक वेबसाइट्स तक पहुंचने के लिए VPN का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यूएई (UAE) जैसे देश में इसके नियम काफी सख्त हैं, इसलिए सही जानकारी होना बेहद जरूरी है।

यूएई में लोग VPN क्यों इस्तेमाल करते हैं?

  • लोग वीपीएन का इस्तेमाल अपने गोपनीयता और सुरक्षा के लिए भी करते हैं।  पब्लिक Wi-Fi (मॉल, एयरपोर्ट, कैफे) पर हैकिंग का खतरा रहता है। VPN डेटा को सुरक्षित रखता है।
  • कई लोग वीपीएन का इस्तेमाल ब्लॉक वेबसाइट्स और ऐप्स देखने के लिए भी करते हैं। कुछ वेबसाइट्स, स्ट्रीमिंग ऐप्स या ऑनलाइन सेवाएं यूएई में ब्लॉक हो सकती हैं। जिसे लोग वीपीएन से देखते हैं।
  • कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को सुरक्षित तरीके से कंपनी सर्वर से जोड़ने के लिए VPN का इस्तेमाल करती हैं।

क्या यूएई में VPN कानूनी है?

इसका सीधा जवाब: हाँ, लेकिन शर्तों के साथ।

ADVERTISEMENT

यूएई की टेलीकॉम अथॉरिटी Telecommunications and Digital Government Regulatory Authority (TDRA) के अनुसार, वैध और कानूनी कामों के लिए VPN इस्तेमाल करना गैरकानूनी नहीं है।

ऑफिस वर्क के लिए
पब्लिक Wi-Fi पर डेटा सिक्योरिटी के लिए
कानूनी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म एक्सेस करने के लिए

लेकिन अगर VPN का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों के लिए किया जाता है, तो यह गंभीर अपराध बन जाता है।

साइबर क्राइम कानून क्या कहता है?

यूएई के Federal Decree-Law No. 34 of 2021 (Cyber Crime Law) के तहत:

  • अगर कोई व्यक्ति VPN के जरिए अपनी पहचान छुपाकर अपराध करता है या अपराध छिपाने की कोशिश करता है,
  • तो उसे जेल और 5 लाख से 20 लाख दिरहम तक जुर्माना (या दोनों) हो सकता है। यह सजा बहुत सख्त मानी जाती है।

VoIP कॉल्स (WhatsApp, FaceTime, Skype) पर क्या नियम हैं?

यूएई में फ्री VoIP कॉलिंग सर्विस जैसे: WhatsApp, FaceTime, Skype इनकी कॉलिंग सर्विस लोकल नेटवर्क पर ब्लॉक रहती है (मैसेजिंग आमतौर पर काम करती है)। अगर आप VPN से इन कॉल्स को अनब्लॉक करते हैं, तो यह नियमों का उल्लंघन माना जा सकता है और पेनल्टी लग सकती है। हालांकि कुछ बिजनेस ऐप्स जैसे Zoom और Microsoft Teams को आधिकारिक मंजूरी मिली है।

फिल्में डाउनलोड करना: क्या सही, क्या गलत?

पायरेटेड वेबसाइट्स से डाउनलोड

जैसे टॉरेंट, Pirate Bay, Tamilrockers आदि से फिल्म डाउनलोड करना पूरी तरह गैरकानूनी है।
VPN इस्तेमाल करके भी पकड़े जाने पर कॉपीराइट उल्लंघन और साइबर क्राइम का केस बन सकता है।

लीगल प्लेटफॉर्म से देखना

इन प्लेटफॉर्म्स पर फिल्म देखना कानूनी है (सब्सक्रिप्शन के साथ):

  • Netflix
  • Amazon Prime Video
  • Disney+ Hotstar

VPN से geo-blocked कंटेंट देखना “ग्रे एरिया” हो सकता है, लेकिन पायरेसी करना साफ तौर पर गैरकानूनी है।

VPN इस्तेमाल करने के जोखिम

  • भारी जुर्माना और जेल
  • डेटा चोरी (खासकर फ्री VPN से)
  • वायरस और मैलवेयर का खतरा
  • ISP द्वारा एक्टिविटी मॉनिटरिंग

सुरक्षित रहने के टिप्स

यूएई में किसी तरह के फाइन और परेशानी से बचने के लिए केवल ट्रस्टेड और पेड VPN का इस्तेमाल करें, मुफ्त VPN से बचें, सिर्फ कानूनी कंटेंट देखें, एंटीवायरस इंस्टॉल रखें इसके अलावा सबसे ज़रूरी यूएई के कानूनों की जानकारी रखें ताकि किसी भी तरह के मुसीबत में ना फंसे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (Q&A)

Q1: क्या यूएई में VPN पूरी तरह बैन है?

नहीं। VPN बैन नहीं है, लेकिन इसका इस्तेमाल अवैध कामों के लिए करना अपराध है।

Q2: क्या VPN से WhatsApp कॉल करना कानूनी है?

नहीं। ब्लॉक की गई VoIP कॉल्स को VPN से अनब्लॉक करना नियमों का उल्लंघन माना जा सकता है।

Q3: क्या पायरेटेड फिल्में देखने पर सजा हो सकती है?

हाँ। कॉपीराइट उल्लंघन और साइबर क्राइम के तहत जुर्माना और जेल हो सकती है।

Q4: क्या ऑफिस में VPN यूज करना सुरक्षित है?

हाँ। कंपनियां अक्सर सुरक्षित कनेक्शन के लिए VPN इस्तेमाल करती हैं, यह कानूनी है।

Q5: क्या फ्री VPN सुरक्षित होते हैं?

ज्यादातर नहीं। कई फ्री VPN यूजर डेटा बेचते हैं या सिक्योरिटी रिस्क पैदा करते हैं।

यूएई में VPN का इस्तेमाल करना गलत नहीं, लेकिन इसका उपयोग सही और कानूनी उद्देश्य के लिए होना चाहिए। अगर आप इसे अपराध, पायरेसी या ब्लॉक सर्विस बायपास करने के लिए इस्तेमाल करते हैं, तो भारी जुर्माना और जेल का खतरा है।

 

Tags: fine for using vpn in uaeis vpn legal in uae for whatsappUAE VoIP Rulesuae vpn fine checkUAE WhatsApp Call Banusing vpn in uaeVPNvpn in uae freeVPN use in UAE legal or illegalwhat is the punishment for using vpn in uae
ShareTweetSend
Anjali Kumari

Anjali Kumari

Related Posts

Dubai
UAE

Parkin का ‘Spot for Shops’ लॉन्च: Dubai में ऐसे पाएं फ्री पार्किंग

April 9, 2026
Dubai Airport
UAE

अच्छी खबर: ड्रोन घटना के बाद Dubai Airport से उड़ानें फिर शुरू

March 16, 2026
UAE
UAE

ईद से पहले फ्लाइट टिकट महंगे, UAE-GCC में किराया 30% तक बढ़ेगा

March 16, 2026
UAE
UAE

UAE: अबू धाबी के अल बहिया में वाहन पर मिसाइल गिरने से एक व्यक्ति की मौत

March 16, 2026
Air india
UAE

दुबई जाने वालों के लिए बड़ा अपडेट, Air India की सभी फ्लाइट्स रद्द

March 16, 2026
Dubai
UAE

DXB के पास ड्रोन घटना से फ्यूल टैंक में आग, दुबई में 4 सड़कें बंद

March 16, 2026
Next Post
UAE Visa

UAE में अब्सकॉन्डिंग केस में फँसी भारतीय महिला, दो दिन में घर वापसी, जानें पूरा मामला

Gold Price Today

Gold price Today: सोना खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर! कीमतों में बड़ा फेरबदल — चेक करें ताज़ा रेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

UAE

UAE: यूएई में नहीं दिखा रबी अल अव्वल का चाँद, छुट्टी पर बड़ा अपडेट आया सामने

August 24, 2025
UAE

UAE में 26 लोगों को किया गया गिरफ्तार, रमजान में किया ऐसा काम अब खैर नहीं

February 24, 2026
UAE

Big Breaking: UAE ने 165 मिसाइलें और 541 ड्रोन रोके, 3 की मौत, 58 घायल

March 1, 2026

Popular Stories

  • UAE VPN

    UAE में इन कामों के लिए करते हैं VPN का इस्तेमाल, तो इतने मिलियन का लगेगा जुर्माना

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर! Sharjah में 95 लोगों को किया गया गिरफ्तार, जानें वजह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • UAE में प्रवासी इस 9 ऐप से करें फ्री में Video Call या Audio Call

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • UAE–India यात्रा पर नया अपडेट, भारतीय दूतावास ने जारी की नई ट्रैवल एडवाइजरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • UAE में e& का बड़ा तोहफा! अब मिलेगा 25GB डेटा और 60 मिनट कॉल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
UAE Khabar

UAE Khabar is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from the UAE.

Jobs, visa rules, traffic alerts, business news, and community updates all in one place, clear and direct.

Pages

  • About Us
  • Contact Us
  • Correction Policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2026 Lemon Dot Media Pvt Ltd .

No Result
View All Result
  • Home
  • UAE

© 2026 Lemon Dot Media Pvt Ltd .

Join Our WhatsApp Channel