UAE Flying Taxi

UAE: दुबई में उड़ने वाली टैक्सी सेवा जल्द होगी शुरू, क्या ये आपके घर की छत पर लैंड करेगी?

User avatar placeholder
Written by Anjali Kumari

August 16, 2025

UAE: दुबई अक्सर अपनी आधुनिक टेक्नोलॉजी और फ्यूचरिस्टिक प्रोजेक्ट्स के कारण दुनिया भर की सुर्खियों में रहता है। अब एक और बड़ा कदम उठाते हुए शहर फ्लाइंग टैक्सी सेवा शुरू करने की तैयारी में है। अगर सब कुछ तय समय पर होता है, तो साल 2026 से दुबई की सड़कों पर नहीं, बल्कि आसमान में टैक्सी चलते दिखाई देंगी। यह सेवा अमेरिकी कंपनी Joby Aviation द्वारा विकसित की जा रही है, और इसके लिए विभिन्न स्थानों पर वर्टीपोर्ट (Vertiport) बनाया जा रहा है।

UAE में फ्लाइंग टैक्सी किस कंपनी द्वारा लाई जा रही है?

खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका की जॉबी एविएशन कंपनी दुबई में इलेक्ट्रिक VTOL (Vertical Takeoff and Landing) तकनीक पर आधारित फ्लाइंग टैक्सी लॉन्च करेगी। कंपनी ने पहले से ही 21 पूरी परीक्षण उड़ानों को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। जॉबी का कहना है कि यह एयर टैक्सी सेवा 2026 की पहली छमाही तक ऑपरेशन के लिए तैयार हो जाएगी।

वर्टीपोर्ट क्या होता है और इसकी क्या ज़रूरत है?

कई लोगों के मन में यह सवाल आ रहा है कि क्या ये फ्लाइंग टैक्सियां सीधे घर की छत पर उतरेंगी। मगर ऐसा नहीं है। फ्लाइंग टैक्सी के लिए वर्टीपोर्ट बनाए जा रहे हैं।
वर्टीपोर्ट वह जगह होती है जहां फ्लाइंग टैक्सी आसानी से वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग कर सके।
यह एक खास तरह का लैंडिंग स्पेस होता है जिसमें लैंडिंग पैड, पार्किंग एरिया और चार्जिंग स्टेशन जैसी सुविधाएं होती हैं।
यानी पैसेंजर एक फैसिलिटी सेंटर पर जाकर फ्लाइंग टैक्सी में बैठेंगे और वहां से उड़ान शुरू होगी।

See also  UAE Weather Update: यूएई में भारी में बारिश और धूल का अलर्ट, NCM ने जारी की चेतावनी

कहां-कहां बन रहे हैं वर्टीपोर्ट

सबसे पहला और सबसे महत्वपूर्ण वर्टीपोर्ट दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) के पास बनाया जा रहा है जिसका निर्माण कार्य जारी है। इसके अलावा तीन और लोकेशंस पर भी फ्लाइंग टैक्सी नेटवर्क तैयार होगा —
दुबई डाउनटाउन, Palm Jumeirah और दुबई Marina. इन सभी जगहों को रणनीतिक रूप से इसलिए चुना गया है क्योंकि यहां से शहर के भीड़भाड़ वाले मार्गों पर काफी दबाव पड़ता है।

2026 तक उड़ान शुरू होने की उम्मीद

Joby Aviation ने हाल ही में 30 जून को दुबई के जेटमैन हेलीपैड पर फ्लाइंग टैक्सी की पहली लाइव टेस्टिंग भी की थी।
इस टेस्ट के सफल रहने के बाद कंपनी ने घोषणा की कि 2026 की पहली छमाही तक दुबई में एयर टैक्सी सेवा आम लोगों के लिए शुरू कर दी जाएगी।
शुरुआत में यह सेवा एयरपोर्ट से पाम जुमेरा या डाउनटाउन की ओर instant short distance connectivity के लिए उपयोग की जाएगी ताकि लोगों को ट्रैफिक से बचाया जा सके।

यह सेवा क्यों खास होगी?

दुबई की यह फ्लाइंग टैक्सी 100% इलेक्ट्रिक VTOL तकनीक पर आधारित होगी। यानी यह न केवल तेज और कम समय में यात्रा पूरा करेगी, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल भी होगी। शहर की मौजूदा सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के साथ मिलकर यह एक high-tech urban mobility solution प्रदान करेगी।

दुबई सरकार का मानना है कि इस नई तकनीक के आने से न सिर्फ यात्रियों का सफर आसान होगा बल्कि शहर की स्मार्ट सिटी इमेज भी और मज़बूत होगी। अब देखना यह है कि 2026 आते-आते दुबई वास्तव में अपने आसमान में टैक्सी उड़ाता हुआ पहला शहर बन जाता है या नहीं – लेकिन तैयारियाँ देखकर इतना तो तय है कि यह दिन बहुत दूर नहीं।

See also  UAE में Plumber और Electrician की सैलरी सुनकर हैरान रह जाओगे!

 

Image placeholder

Leave a Comment