UAE Khabar
No Result
View All Result
  • Home
  • UAE
  • Gold Rate
  • Visa
  • Business
  • Tech
SUBSCRIBE ON YOUTUBE
  • Home
  • UAE
  • Gold Rate
  • Visa
  • Business
  • Tech
No Result
View All Result
UAE Khabar
No Result
View All Result

Home » UAE » UAE: सपना हुआ सच! सालों की मेहनत के बाद बिग टिकट ने बदल दी किस्मत

UAE: सपना हुआ सच! सालों की मेहनत के बाद बिग टिकट ने बदल दी किस्मत

Manish Kumar by Manish Kumar
August 12, 2025
Reading Time: 1 min read
0
UAE

UAE

UAE: अबू धाबी के मशहूर बिग टिकट ड्रॉ ने एक बार फिर चार प्रवासी परिवारों की जिंदगी में खुशियों की बरसात कर दी। भारत और पाकिस्तान के इन चार विजेताओं ने मिलकर कुल Dh510,000 (करीब ₹1.16 करोड़) का इनाम अपने नाम किया। इस जीत ने न सिर्फ उनके बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी की, बल्कि उनके सपनों को भी नई उड़ान दी।

RELATED POSTS

बड़ी खबर: UAE निवासियों के फोन पर आया फिरसे अलर्ट

क्षेत्रीय तनाव के बीच भारत के विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, दुबई निकासी की खबर फर्जी

अलर्ट! UAE ने नागरिकों को किया सावधान, इससे रहें बचकर वरना…

सबसे बड़ा इनाम

इस जीत में सबसे बड़ा हिस्सा आंध्र प्रदेश के 42 वर्षीय असलम शेख को मिला, जिन्हें Dh150,000 का इनाम मिला। शेख कुवैत में 2007 से अपने परिवार के साथ रह रहे हैं और एक मोबाइल शॉप के मालिक हैं। छह महीने पहले ही उन्होंने अपने दोस्तों से बिग टिकट के बारे में सुना और सात दोस्तों के ग्रुप में मिलकर टिकट खरीदना शुरू किया।
जीत के बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कहा,
“मैं अपनी खुशी शब्दों में नहीं बयां कर सकता। हम इनाम की रकम अपने ग्रुप में बराबर बांटेंगे और मैं अपने हिस्से को मोबाइल शॉप में फिर से निवेश करूंगा। हमने अगला टिकट भी खरीद लिया है और किस्मत आजमाते रहेंगे।”

cloudinary-tools-uploads/tp4tkn45tj8ieqgbde2a

ADVERTISEMENT

17 साल बाद किस्मत का साथ

दूसरे बड़े विजेता केरल के 40 वर्षीय स्मिरेश अथिक्कुन्नू परमबिल कुंचन रहे, जिन्होंने Dh120,000 जीते। अल ऐन में रहकर वह एल्युमीनियम निर्माण का काम करते हैं, जबकि उनका परिवार केरल में है।
स्मिरेश ने कई साल पहले बिग टिकट में भाग लेना शुरू किया था, लेकिन बीच में रुक गए। छह महीने पहले उन्होंने 16 दोस्तों के साथ फिर से टिकट खरीदना शुरू किया।
“जब मुझे फोन आया कि मैं जीत गया हूं, तो दिल की धड़कन तेज हो गई। आज भी उस पल को सोचकर रोमांच महसूस करता हूं।”
वह इस इनाम का इस्तेमाल अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने में करेंगे।

cloudinary-tools-uploads/hozwh9stotslhzf0sceq

20 साल की कोशिश के बाद आई जीत

तीसरे विजेता पाकिस्तान के 55 वर्षीय मोहम्मद सिकंदर हयात हैं, जो अबू धाबी में पिछले 28 साल से रह रहे हैं और एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं। वह पिछले 20 साल से खुद ही बिग टिकट खरीदते आ रहे थे, लेकिन किस्मत ने अब साथ दिया और उन्होंने Dh100,000 जीत लिए।
“जब फोन आया कि मैं जीत गया हूं, तो यकीन करना मुश्किल था। 20 साल की मेहनत आखिर रंग लाई।”
वह इनाम की पूरी रकम अपनी चारों बेटियों में बराबर बांटने की योजना बना रहे हैं।

ऑनलाइन टिकट से बनी किस्मत

चौथे विजेता भारतीय फिरोज खान रहे, जिन्होंने ऑनलाइन टिकट खरीदकर Dh140,000 जीते। उनकी यह जीत इस बात का सबूत है कि ऑनलाइन भागीदारी से भी बड़ी किस्मत खुल सकती है।

अगला मौका – Dh15 मिलियन का जैकपॉट

अगस्त का महीना बिग टिकट के लिए खास है। 3 सितंबर को लाइव ड्रॉ में Dh15 मिलियन का मेगा प्राइज घोषित होगा। इसके अलावा, छह प्रतिभागियों को Dh100,000–Dh150,000 के बीच की गारंटीशुदा राशि मिलेगी।
इस बार एक खास “द बिग विन” कॉन्टेस्ट भी चल रहा है, जिसमें 1 से 25 अगस्त के बीच दो या अधिक टिकट खरीदने वाले ग्राहक ऑटोमैटिकली शामिल होंगे और चार प्रतिभागियों के नाम 1 सितंबर को घोषित किए जाएंगे।

Also Read: UAE में करना चाहते हैं ड्राइवर की नौकरी, तो भारतीय आसानी से ऐसे बनवाएं International Driving licence

 

Tags: big ticket winneruaeuae big ticketuae big ticket price
ShareTweetSend
Manish Kumar

Manish Kumar

Related Posts

UAE
UAE

बड़ी खबर: UAE निवासियों के फोन पर आया फिरसे अलर्ट

March 1, 2026
क्षेत्रीय तनाव के बीच भारत के विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, दुबई निकासी की खबर फर्जी
UAE

क्षेत्रीय तनाव के बीच भारत के विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, दुबई निकासी की खबर फर्जी

March 1, 2026
UAE Alert
UAE

अलर्ट! UAE ने नागरिकों को किया सावधान, इससे रहें बचकर वरना…

March 1, 2026
UAE
UAE

UAE ने स्कूल परीक्षाएं रद्द होने की खबरों को बताया झूठा, अफवाहों से रहें दूर

March 1, 2026
Emirates
UAE

Emirates का बड़ा फैसला, दुबई उड़ानें 2 मार्च तक बंद

March 1, 2026
Etihad Towers
UAE

Breaking: अबू धाबी में Etihad Towers पर ड्रोन मलबा गिरा, महिला और बच्चा घायल

March 1, 2026
Next Post
UAE

UAE: पासपोर्ट गुम, नौकरी गई या पैसे नहीं? Indian Embassy करेगी आपकी मदद

Jobs In Dubai

Jobs In Dubai: जल्दी करें! टैक्स-फ्री सैलरी और हाई लाइफस्टाइल, दुबई में इन प्रोफेशनल्स की हो रही है तगड़ी भर्ती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

VPN

यूएई में VPN से फिल्में डाउनलोड करने से पहले जान लीजिए ये नियम, वरना पड़ेगा पछताना

August 22, 2025
UAE

UAE में Absconding लग गया? 2026 में हटाने का पूरा प्रोसेस जानें

February 22, 2026
Dubai

Dubai जाने वाली लड़कियां ध्यान दें; इन कपड़ों से करें तौबा, वरना हो सकती है मुसीबत

August 11, 2025

Popular Stories

  • UAE VPN

    UAE में इन कामों के लिए करते हैं VPN का इस्तेमाल, तो इतने मिलियन का लगेगा जुर्माना

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • UAE में प्रवासी इस 9 ऐप से करें फ्री में Video Call या Audio Call

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • UAE में हाई अलर्ट: भारतीय दूतावास की एडवाइजरी जारी, कहा मत निकले…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Big Breaking: यूएई पर ईरान ने मिसाइल से किया हमला, एक सिवियलन की मौत….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • UAE में हाई अलर्ट: संदिग्ध मलबा दिखे तो न छुएं, न फोटो लें; एडवाइजरी जारी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
UAE Khabar

UAE Khabar is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from the UAE.

Jobs, visa rules, traffic alerts, business news, and community updates all in one place, clear and direct.

Pages

  • About Us
  • Contact Us
  • Correction Policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2026 Lemon Dot Media Pvt Ltd .

No Result
View All Result
  • Home
  • UAE

© 2026 Lemon Dot Media Pvt Ltd .

Join Our WhatsApp Channel